पति पत्नी जोक्स : हंसी-मजाक के साथ सकारात्मक माहौल में जीवन का हर पल अच्छा लगता है। आपको खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार जोक्स। जिसे पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा।
जोक्स : 1
पति-पत्नी के जगडे में पत्नी कुछ बढ-चढकर बोल गई |
पति ने अपना अधिकार जताते हुए कहा – मैं कहता हूं ,
अपने शब्द वापस ले लो |
पत्नी बोली – नहीं लेती |
पति ने फिर गुस्से में कहा – आखिरी बार कहता हूं अपने शब्द वापस ले लो
, मैं तुम्हें पांच मिनट का समय देता हूं |
पत्नी ने शांत भाव से पूछा – और अगर पांच मिनट के अंदर अपने शब्द वापस न लिए तो ?
पति ने कहा- अच्छा , तो तुम्हें कितना समय चाहिए ? 😂😂 🤣🤣🤣
जोक्स : 2
![पति पत्नी जोक्स :पत्नी ने कहा -चन्द्रमा कितना खूबसूरत लग रहा हैं | पति - पसंद आया तो उसे भी खरीद लो.. पढ़ें वायरल जोक्स 1 पति पत्नी जोक्स](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/wife-husband-jokes-8.jpg)
वकील – तुम्हारी उंगली रेल के दरवाजे से दबकर कट गई
औए इसके लिए तुम रेलवे पर पचास हजार रुपये हरजाने का दावा करना चाहती हों ?
स्त्री – जी हां |
वकील – लेकिन यह किस प्रकार साबित किया जाएगा
कि तुम्हारी उंगली की कीमत पचास हजार रुपये थी ?
स्त्री – क्योंकि उस उंगली पर ही मैं अपने पति को नचाया करती थी |😋😋😋 😎😎😎
जोक्स : 3
एक अभिनेत्री (अपने लेखक पति से ) – याद रखो ,
अगर आज फिर शराब पीकर घर आए तो मैं खुदकुशी कर लूंगी |
पति – प्रिय ! तुम रोज सुबह यही बात कहती हो परन्तु न तो तुम अपना वादा पूरा करती हो
और न मैं शराब पीना ही छोडता हूं |😍😍😍 😘😘😘
जोक्स : 4
![पति पत्नी जोक्स :पत्नी ने कहा -चन्द्रमा कितना खूबसूरत लग रहा हैं | पति - पसंद आया तो उसे भी खरीद लो.. पढ़ें वायरल जोक्स 2 पति पत्नी जोक्स](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/wife-husband-jokes-82.jpg)
पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी से कहा- पार्टनर मैं तुम्हारी हर खिदमत के लिए खुशी-खुशी तैयार हूं |
नवविवाहिता पत्नी तपाक से बोली- ठीक हैं , शुरुआत तुम्हारी चेक बुक से होगी |😋😋😋 😎😎😎
जोक्स : 5
![पति पत्नी जोक्स :पत्नी ने कहा -चन्द्रमा कितना खूबसूरत लग रहा हैं | पति - पसंद आया तो उसे भी खरीद लो.. पढ़ें वायरल जोक्स 3 पति पत्नी जोक्स](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/wife-husband-jokes-83.jpg)
पत्नी ने कहा – मैं तुमको सच्चा पारखी मानती हूं |
पति ने सुखद आश्चर्य से पूछा – वह क्यों ?
आखिर तुमने मेरे बारे में ऐसी धारणा क्यों बनाई ?
पत्नी – मेरी ताई जी कहा करती थी
– तुम जैसी गवांर को कोई काठ का उल्लू ही ब्याहेगा |😂😂 🤣🤣🤣
जोक्स : 6
पत्नी ( पति से )- रात में मैंने सपना देखा कि तुम मेरे लिए कीमती हार लेकर आए हो |
पति – फिर क्या हुआ |
पत्नी – तुम्हारा क्या ख्याल है इस सपने के बारे में ?
पति – कल तक की मोहलत दो |
पत्नी – ठीक है |
पति – यह लो तुम्हारे सपने के फलों का पैकेट |
पत्नी ( उत्सुकता से खोला ) – लेकिन इसमें तो पुस्तक है और जिस पर लिखा – स्वप्न और उसकी व्याख्या |😍😍😍 😘😘😘
जोक्स : 7
![पति पत्नी जोक्स :पत्नी ने कहा -चन्द्रमा कितना खूबसूरत लग रहा हैं | पति - पसंद आया तो उसे भी खरीद लो.. पढ़ें वायरल जोक्स 4 पति पत्नी जोक्स](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/wife-husband-jokes-84.jpg)
बाजार में पत्नी ने साडी , साबुन , तेल शैम्पू , क्रीम , सेंट , पाउडर आदि
खरीद -खरीद कर पति की जेब खाली कर दी और कर्ज चढा दिया |
घर आते समय पति को मनाने के लिए पत्नी ने कहा – आज
चन्द्रमा कितना खूबसूरत लग रहा हैं |
पति – पसंद आ गया तो उसे भी खरीद डालो |
जोक्स : 8
तेज – तर्रार पत्नी ने पूछा – यदि तुम साडी पहनकर घर में रहो तो क्या होगा ?
दब्बू पति – कुछ भी नहीं |
पत्नी ( आंखे गुर्राते हुए ) – क्यों ?
पति – क्योंकि मैं घर के कपडे और बर्तन आज भी धोता हूं और तब भी धोऊंगा |😍😍😍 😘😘😘
जोक्स : 9
![पति पत्नी जोक्स :पत्नी ने कहा -चन्द्रमा कितना खूबसूरत लग रहा हैं | पति - पसंद आया तो उसे भी खरीद लो.. पढ़ें वायरल जोक्स 5 पति पत्नी जोक्स](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/wife-husband-jokes-85.jpg)
दो दोस्त आपस में बातचीत करते हुए |
पहला दोस्त – तुम्हें कैसे पता चला कि आने वाले पति-पत्नी है या प्रेमी -प्रेमिका ?
दूसरा दोस्त – जो चुपचाप खरीदारी करें वो प्रेमी- प्रेमिका है .
और जो केवल मोल -तोल करते हुए झगडें -वे पति-पत्नी |😋😋😋 😎😎😎
जोक्स : 10
![पति पत्नी जोक्स :पत्नी ने कहा -चन्द्रमा कितना खूबसूरत लग रहा हैं | पति - पसंद आया तो उसे भी खरीद लो.. पढ़ें वायरल जोक्स 6 पति पत्नी जोक्स](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/wife-husband-jokes-86.jpg)
पति -( पत्नी से बोला ) आज सुबह न मालूम किसका मुंह देखकर उठा था
कि दिन का खाना नसीब नहीं हुआ ?
पत्नी बोली – मेरी मानो , बेडरुम में लगे आइने को हटा दो ,
वरना रोजाना यही शिकायत रहेगी |😂😂 🤣🤣🤣
More Jokes on Aajtak