Police Jokes : व्यस्त रहने और जिंदगी की परेशानियों के बीच लोग हंसना, मुस्कुराना और खिलखिलाना कम कर देते हैं। इस वजह से वे मानसिक तनाव के भी शिकार हो जाते हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है, इसलिए आप अपने दिमाग और मूड को फ्रेश करने के लिए मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं।
Jokes : 1
![Police Jokes : संता : हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो... मिला ये मजेदार जवाब 1 Police Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/police-jokes-5.jpg)
एक वकील ने थानेदार से कहा – यह रहे जमानत के कागजात…., तुरंत मेरे मुवक्किल को रिहा करो।
यह सुन थानेदार ने कहा – वकील साहब, अब आपके यह कागजात किसी काम के नहीं रहे। अब तो आप अग्रिम जमानत के कागजात तैयार करवाइए, क्योंकि आपका मुवक्किल कोठरी का दरवाजा खोलकर भाग गया है😪😪😪 😂😂😂
Jokes : 2
मुर्गियों के फार्म में एक बार निरीक्षण के लिए इंस्पेक्टर आया।
इंस्पेक्टर: तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो?
पहला मालिक: बाजरा।
इंस्पेक्टर: खराब खाना, इसे गिरफ्तार कर लो।
दूसरा: चावल।
इंस्पेक्टर: गलत खाना इसे भी गिरफ्तार कर लो। अब संता की बार आई, वह बहुत डर गया था।
संता डरते-डरते बोला: हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो😍😍😍 😘😘😘
Jokes : 3
जजः तुम्हे गिरफ्तार क्यों किया गया ?
चोर: पता नहीं साहब मैं तो सुबह-सुबह शॉपिंग कर रहा था और हवालदार साहब मुझे गिरफ्तार करके यहाँ ले आये।
जजः अच्छा लेकिन यह तो कोई गुनाह नहीं हुआ?
चोर: हां मैं भी कब से इन्हें यही समझाने की कोशिश कर रहा हूं।
जजः आप सुबह किस वक्त शॉपिंग कर रहे थे?
चोर: जी दुकान खुलने से पहले।😪😪😪 😂😂😂
Jokes : 4
दद्दू, चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को क्या करना चाहिए? – दिन में सोने वालों पर कड़ी नजर रखकर उनकी जाँच करनी चाहिए।
Jokes : 5
एक रात अंधेरे में एक आदमी सहमा-सहमा खड़ा था।
पुलिस ने आकर डांटा और पूछा- क्या नाम है रे तेरा?
आदमी ने जवाब दिया – शेरसिंह।
पुलिस – बाप का नाम?
आदमी – दिलेर सिंह।
पुलिस – दादा का नाम?
आदमी – शमशेरसिंह।
पुलिस मैन बोला- यहां क्यों खड़े हो?
आदमी बोला- देखते नहीं, सामने कुत्ते के चार-चार पिल्ले घूम रहे हैं। अगर किसी ने काट लिया तो?😪😪😪 😂😂😂
Jokes : 6
![Police Jokes : संता : हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो... मिला ये मजेदार जवाब 2 Police Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/police-jokes-52.jpg)
इंस्पेक्टर घोरपड़े – तुम्हें किस जुर्म में सजा दी गई है?
घोंचू – बस साहब, गवर्मेंट से कॉम्पीटिशन हो गया था।
इंस्पेक्टर घोरपड़े – किस बात का?
घोंचू – साहब, नोट छापने का…।😍😍😍 😘😘😘
Jokes : 7
![Police Jokes : संता : हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो... मिला ये मजेदार जवाब 3 police jokes 53 - Funny jokes in hindi](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/police-jokes-53.jpg)
संता को फांसी पुलिस संता को फांसी के एक दिन पहले जेल में बंद करते हुए।
पुलिस: कल सुबह 5 बजे ही ही तुम्हें फांसी दे दी जायेगी।
संता: हंसते हुए, कोई बात नहीं।
पुलिस: तुझे डर नहीं लग रहा हैं।
संता: इसमें डरने की क्या बात है, कल मै 8 बजे सो कर उठूंगा।😪😪😪 😂😂😂
Jokes : 8
![Police Jokes : संता : हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो... मिला ये मजेदार जवाब 4 Police Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/police-jokes-54.jpg)
पुलिस चम्पू से : तुमने भिखारी को क्यूं मारा?
चम्पू : मैंने उसे कितनी बार बोला कि मैं ऐसा वैसा आदमी नहीं हूं,
फिर भी बोलता है, एक बार दे दे बाबा😍😍😍 😘😘😘
Jokes : 9
दद्दू, पुलिस रिपोर्ट लिखने से क्यों कतराती है?
– असल में वह आपको वकील और कचहरी के चक्करों से बचाती है।😪😪😪 😂😂😂
More Jokes