Pathan Jokes : अगर आप सुबह-शाम हंसने-हंसने की आदत बना लेते हैं तो आपके जीवन का आधे से ज्यादा तनाव यूं ही दूर हो जाएगा। साथ ही दिमाग और मूड भी फ्रेश रहेगा। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं मजेदार जोक्स
Jokes : 1
![Pathan Jokes :पठान- ओये, दिल बड़ा रख ये छोटी सी जान(मक्खी), तेरी कितनी लस्सी पी जायेगी।... चुटकुला पढ़ हंसेंगे आप 1 Pathan Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/pathan-jokes-6.png)
पठान रात को सो रहा था कि अचानक उसका फ़ोन बजा, दूसरी तरफ से लड़की की आवाज़ थी,
“मैं तैनू समझावा की, ना तेरे बिना लगदा जी।”
पठान: तो तुम मुझ से शादी कर लो।
दूसरी तरफ से आवाज़ आई,
“इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 2 दबायें।”😂😂😂 🤣🤣🤣
Jokes : 2
पठान ने लस्सी की दूकान लगाई।
ग्राहक: अरे इस लस्सी में मक्खी गिरी हुई है।
पठान: ओये, दिल बड़ा रख ये छोटी सी जान, तेरी कितनी लस्सी पी जायेगी।😜😜😜 😝😝😝
Jokes : 3
![Pathan Jokes :पठान- ओये, दिल बड़ा रख ये छोटी सी जान(मक्खी), तेरी कितनी लस्सी पी जायेगी।... चुटकुला पढ़ हंसेंगे आप 2 Pathan Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/pathan-jokes-62.png)
सिंधी: सुना है तुम्हें नौकरी से निकाल दिया।
पठान: हाँ, उन लोगों ने मेरे ऊपर चोरी का इल्जाम लगा दिया था।
सिंधी: अरे तो तुम्हें कहना चाहिए था कि साबित करके दिखाएं।
पठान: कहा था।
सिंधी: फिर?
पठान: उन्होंने साबित कर दिया।😂😂😂 🤣🤣🤣
Jokes : 4
पठान डॉक्टर के पास गया और बोला,
“डॉक्टर साहब बुखार आ रहा है।”
डॉक्टर(नब्ज़ पकड़ कर): हाँ बुखार तो है, मैं दवाई लिख देता हूँ।
पठान: डॉक्टर साहब, कडवी दवा मत लिखना।
डॉक्टर ने उसे घूर कर देखा और फिर दवाई लिखने लगा।
पठान फिर बोला, “डॉक्टर साहब कडवी दवा मत लिखना।”
डॉक्टर को गुस्सा आ गया और बोला, “तो क्या साले एक किलो जलेबी लिख दूँ।”😜😜😜 😝😝😝
Jokes : 5
![Pathan Jokes :पठान- ओये, दिल बड़ा रख ये छोटी सी जान(मक्खी), तेरी कितनी लस्सी पी जायेगी।... चुटकुला पढ़ हंसेंगे आप 3 Pathan Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/pathan-jokes-63.png)
पठान की बेगम ने नमाज़ पढ़ कर दुआ के लिए हाथ उठाये पर कुछ नहीं माँगा और हाथ नीचे कर लिए।
पठान: यह क्या, तुमने दुआ क्यों नहीं माँगी?
बेगम: माँगने ही लगी थी कि अल्लाह आपकी तमाम मुश्किलें खत्म कर दे, फिर सोचा कहीं मैं ही ना खत्म हो जाऊं।😂😂😂 🤣🤣🤣
Pathan Jokes : हम नसबंदी तुहार किये हैं, पूरे बिहार की नहीं।…..पढ़ें वायरल जोक्स
Jokes : 6
पठान: मेरी बीवी बिजली है बिजली।
सिंधी: तो ज़रा उससे पूछ कि हर दो घंटे बाद कहाँ चली जाती है?😜😜😜 😝😝😝
Jokes : 7
![Pathan Jokes :पठान- ओये, दिल बड़ा रख ये छोटी सी जान(मक्खी), तेरी कितनी लस्सी पी जायेगी।... चुटकुला पढ़ हंसेंगे आप 4 Pathan Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/pathan-jokes-64.png)
पठान एक लम्बी सी पाईप से हुक्का पी रहा था।
सिंधी: इतने लम्बे पाईप से हुक्का क्यों पी रहे हो?
पठान: ओ यार, डॉक्टर ने तम्बाकू से दूर रहने को कहा है😂😂😂 🤣🤣🤣
Jokes : 8
एक बार पठान डॉक्टर के पास गया और बोला,
“डॉक्टर साहब सुना है आप मरीज लाने वाले को कमीशन देते हैं।”
डॉक्टर: कहाँ है मरीज?
पठान: जी मैं ही हूँ।😜😜😜 😝😝😝
Jokes : 9
![Pathan Jokes :पठान- ओये, दिल बड़ा रख ये छोटी सी जान(मक्खी), तेरी कितनी लस्सी पी जायेगी।... चुटकुला पढ़ हंसेंगे आप 5 Pathan Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/pathan-jokes-65.png)
पठान अपने दोस्तों के साथ बैठा जुआ खेल रहा था कि पुलिस आ गयी। पठान भाग कर पुलिस की गाडी में बैठ गया।
पुलिस वाला: हम यहाँ तुम्हें पकड़ने आये हैं और तुम गिरफ्तार होने से पहले खुद ही गाडी में आकर बैठ गए, क्यों?
पठान: पिछली बार जब मैं पकड़ा गया था तो मुझे गाडी में खड़े खड़े ही जाना पड़ा था इसलिए।😂😂😂 🤣🤣🤣
डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.
More Jokes