Funny Friend Jokes : हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और हम स्वस्थ रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम खुश रहें। हालांकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे पल कम ही मिलते हैं जहां हम खुलकर हंस सकें।
Jokes : 1
![Funny Friend Jokes :यार गजब हो रहा है, चूहेदानी में चूहा, साबुनदानी में साबुन, मगर मच्छरदानी में आदमी..पढ़ें मजेदार चुटकुले 1 Funny Friend Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/friend-jokes-8.jpg)
एक पायलट ने प्लेन में ही शराब पी ली।
फिर अचानक से कॉकपिट से बाहर आया और जोर से चिल्लाया,
‘किसी को पता है इसे कैसे उड़ाते हैं?’
सभी यात्री डर के मारे चौंक गए। तभी एयरहोस्टेस आई और पायलट के हाथ से पतंग छीन ली!😋😋😋 😎😎😎
Jokes : 2
गोलू : तुमने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए?
मोनू : सैलून वाले के पास तीन रुपए खुल्ले नहीं थे
तो मैंने कहा तीन रुपए के और काट दे!🤗🤗🤗 🤩🤩
Jokes : 3
अमेरिका में रह रहे मंगलू की बीवी का निधन हो गया।
एक साल बाद वह अमेरिका से वापस आया तो उसे बीवी घर पर नहीं मिली।
उसने अपने दोस्त छगन से पूछा कि उसकी बीवी कहां है?
छगन ने बताया कि वह तो एक साल पहले गुजर गई।
मंगलू रोने लगा और बोला, ‘पहले क्यों नहीं बताया।’
छगन ने जवाब दिया, ‘मैंने सोचा सरप्राइज दूंगा।’😋😋😋 😎😎😎
Jokes : 4
![Funny Friend Jokes :यार गजब हो रहा है, चूहेदानी में चूहा, साबुनदानी में साबुन, मगर मच्छरदानी में आदमी..पढ़ें मजेदार चुटकुले 2 Funny Friend Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/friend-jokes-82.jpg)
मंगलदास पहली बार एक बड़ी होटल में रहने गया।
वेटर ने उसे सामान लेकर अपने पीछे आने को कहा।
वेटर : चलिए अंदर। मंगलदास : अबे पागल समझा है क्या?
मैं नहीं रहूंगा इस कमरे में।
पैसा इतना लिया और कमरा इतना छोटा? वेटर : अबे गधे,
अंदर तो चल। ये लिफ्ट है।😜😜😜 😝😝😝
Jokes : 5
![Funny Friend Jokes :यार गजब हो रहा है, चूहेदानी में चूहा, साबुनदानी में साबुन, मगर मच्छरदानी में आदमी..पढ़ें मजेदार चुटकुले 3 Funny Friend Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/friend-jokes-83.jpg)
एक मच्छर परेशान बैठा था। दूसरे ने पूछा, “क्या हुआ?’
पहला बोला, “यार गजब हो रहा है, चूहेदानी में चूहा,
साबुनदानी में साबुन, मगर मच्छरदानी में आदमी सो रहा है।’🤗🤗🤗 🤩🤩
संता- लन्दन में औरत क्यों पूछ रही थी कि मैं विदेशी हूं | Santa Banta Jokes
Jokes : 6
![Funny Friend Jokes :यार गजब हो रहा है, चूहेदानी में चूहा, साबुनदानी में साबुन, मगर मच्छरदानी में आदमी..पढ़ें मजेदार चुटकुले 4 Funny Friend Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/friend-jokes-84.jpg)
पहला कुत्ता : आज मेरे मालिक ने सुबह तीन बजे एक चोर को पकड़ लिया।
दूसरा कुत्ता : तू कहां था?
पहला कुत्ता : सो रहा था, कुत्ता हूं, कोई इंसान नहीं
जो सारी रात इंटरनेट चलाता रहूं!😋😋😋 😎😎😎
Jokes : 7
आधुनिक दामाद ससुर जी ने अपने भावी दामाद से बड़े प्यार से पूछा,
‘मेरी बेटी के जीवन की नैया के खेवनहार आपको शादी में क्या उपहार चाहिए?
’ दामाद जी ने जुबान खोली, ‘आपकी बेटी तो खुद लक्ष्मी है।
अगर आप ज्यादा जिद कर रहे हैं तो सिर्फ ‘टर’ दे दीजिए।
’ ससुर जी ने बड़ी हैरानी से पूछा, ‘बेटा ये ‘टर’ क्या है?
’ भावी दामाद बोले, ‘स्कूटर, मोटर, जनरेटर, कम्प्यूटर, रेफ्रिजरेटर आदि।
’ ससुर जी मांग सुनकर मुस्कुराए और प्यार से बोले, ‘हम अभी आते हैं
, पहनाते हैं स्वेटर, फिर देते हैं तुम्हें डॉटर, जिसके हाथ में है हंटर, वह बनाएगी तुम्हें मटर-टमाटर, डालकर तुम पर वाटर।
क्या इरादे हैं मिस्टर?’ यह सुनकर ससुर जी के भावी दामाद घबराए,
ऐसे भागते नजर आए,जैसे हेलिकॉप्टर।😜😜😜 😝😝😝
Jokes : 8
![Funny Friend Jokes :यार गजब हो रहा है, चूहेदानी में चूहा, साबुनदानी में साबुन, मगर मच्छरदानी में आदमी..पढ़ें मजेदार चुटकुले 5 Funny Friend Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/friend-jokes-85.jpg)
दादाजी : बेटा पानी ले आ। पहला पोता : मैं नहीं जा सकता,
गेम खेल रहा हूं।
दूसरा पोता : रहने दो दादाजी, इससे मत कहो।
यह तो है ही बदतमीज।
आप तो खुद ही जाकर ले आओ।
और एक गिलास मेरे लिए भी ले आइएगा।😋😋😋 😎😎😎
More Jokes on bhaskar.com