Funny Friend Jokes :आपको जब शहर की औरतें पसन्द करती हैं, आप एक पानीपूरी वाले हैं…चुटकुला पढ़ हंसेंगे आप

Funny Friend Jokes : हंसी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। चुटकुले सुनने और चुटकुले पढ़ने से हमें अपने आप हंसी आती है। साथ ही हम प्रफुल्लित भी रहते हैं।

Jokes : 1

एक बार रजनीकांत को बेहद जहरीले रैटल स्नेक ने काट लिया।
तीन दिन के भयानक दर्द के बाद…. आखिकार सांप मर गया!😋😋😋 😎😎😎

Jokes : 2

Funny Friend Jokes
Funny Friend Jokes

मोहब्बत बिल्कुल शतरंज के खेल जैसी होती है।
सिर्फ एक गलत चाल और सीधे ‘शादी’!
बड़ी कोशिशों के बाद पहली बार वो हमारे घर आई थी और मां बोली जा बेटा बहन के लिए ठंडा तो लेकर आ।😂😂😂 🤣🤣🤣🤣

Jokes : 3

Funny Friend Jokes
Funny Friend Jokes

एक सच – दिनभर बाहर कितना भी घूमते रहो, मगर खूबसूरत लड़कियां तभी दिखेंगी, जब घरवाली के साथ बाजार जाओगे।😋😋😋 😎😎😎

Jokes : 4

आशावादी : गिलास आधा भरा है। निराशावादी : गिलास आधा खाली है। मम्मी : ये गिलास यहां किसने रखा?😂😂😂 🤣🤣🤣🤣

Jokes : 5

हनी सिंह : जितना आपकी बेटी एक महीने में उड़ाती है,
एक हफ्ते में मेरी गाड़ी उतना तेल खाती है। अंकल : तो कोई अच्छी गाड़ी ले ले न बेटा।😂😂😂 🤣🤣🤣🤣

Desi Chutkule :भारत में हर तीन मिनट के बाद एक ओरत बच्चे को जन्म देती हे..वजह, सुनकर हंस पड़ेंगे आप

Jokes : 6

Funny Friend Jokes
Funny Friend Jokes

स्वीटी ने इलेक्ट्रेशियन मंगलू को फोन किया।
स्वीटी : मैंने आपको चार दिन पहले फोन किया था कि हमारी डोरबेल खराब है।
आप अब तक नहीं आए। मंगलू : जी मैं तो रोज आता हूं और डोरबेल बजाता हूं,
लेकिन कोई दरवाजा ही नहीं खोलता।😋😋😋 😎😎😎

Jokes : 7

मंगलू ने नया लैपटॉप लिया। खुश होकर घर गया,
लेकिन शाम को ही गुस्से में वापस दुकानदार के पास पहुंच गया। 
मंगलू- यह लैपटॉप बेकार है।
इसमें पुराने कम्प्यूटर की फाइलें कॉपी ही नहीं हो रहीं।
  दुकानदार- यह तो हो ही नहीं सकता।
यह एकदम लेटेस्ट लैपटॉप है।
क्या आप बता सकते हैं कि आप कम्प्यूटर से लैपटॉप में फाइल कैसे कॉपी कर रहे थे। 
मंगलू दुकानदार को अपने घर ले गया।
उसने अपना कम्प्यूटर चालू किया और माउस से राइट क्लिक करके फाइल कॉपी की।
फिर कम्प्यूटर से माउस निकाला और लैपटॉप में लगा दिया
और राइट क्लिक करके बोला,
‘देखो, पेस्ट का ऑप्शन ही नहीं रहा!’
दुकानदार वहीं बेहोश हो गया।😋😋😋 😎😎😎

Jokes : 8

Funny Friend Jokes
Funny Friend Jokes

जब आपको एक औरत पसन्द करती है, 
तब आप एक पति हैं ! जब आपको बहुत सारी औरतें पसन्द करती हैं, तब आप एक आदर्श व्यक्ति हैं !
जब आपको हजारों औरतें पसन्द करती हैं, 
तब आप एक लीडर हैं ! और जब आपको शहर की पूरी औरतें पसन्द करती हैं, 
तब आप एक पानीपूरी वाले हैं !😂😂😂 🤣🤣🤣🤣

Jokes : 9

एक भोपाली दामाद अपनी  ससुराल लखनऊ गया..
वो लखनऊ की तहज़ीब और तमीज़ के बारे में सुन सुन के पक गया था… 
तभी सास आई और पूछा!!:- 
क्या बैँगन शरीफ पका लूँ या आप मियां आलू  नोश फरमाएंगे 
या फिर भिन्डी मोहतरम खाना पसंद करेंगे ?
भोपाली दामाद बोला : मैं गुनहगार बंदा हूं।
इनके काबिल कहां। कोई बेगैरत सा मुर्गा पका लें !!😋😋😋 😎😎😎

More Jokes on AmarUjala

Share Jokes

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *