Bhikhari Jokes : हंसी-मज़ाक और पॉजिटिव माहौल में लाइफ का हर पल अच्छा लगता है. स्ट्रेस से निजात पाने के लिए लाइफस्टाइल में हंसने का अहम योगदान माना जाता है. आपको खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा.
जोक्स : 1
![एक बार एक भिखारी की लॉटरी खुलती है।...चुटकुला पढ़कर लगाएंगे ठहाके | Bhikhari Jokes 1 Bhikhari Jokes : bhikhari purpose a girl](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/Bhikhari-Jokes-1.png)
BIKHARI PROPOSED A GIRL:- DO U LOVE ME?
गर्ल:- शकल देखी है अपनी, इससे अच्छा तो मैं Sucide का लूँ
भिखारी:- कम्बखत मर जाएगी, पर किसी गरीब के काम न आएगी!!😛😛😛
जोक्स : 2
एक कुत्ता मंदिर के पास चबूतरे पर बैठा रहता था,
मंदिर में लोगों को पूजा करते देख कुत्ता भी भगवान की भक्ति करने लगा।
भगवान कुत्ते की भक्ति से प्रसन्न हुए और बोले – “मांगो तुम्हें क्या चाहिए ?”
कुत्ता – “प्रभु मुझे अगले जन्म में कुत्ता ही बनाना।”
भगवान – “हम तुम्हें दो बार कुत्ता नहीं बना सकते, कुछ और मांगो।”
कुत्ता – “तो प्रभु मुझे अगले जन्म में नेता बना देना।”
भगवान – “चालाकी नहीं…!! कहा ना कि दो बार कुत्ता नहीं बना सकते…!!!”😛😛😛
जोक्स : 3
![एक बार एक भिखारी की लॉटरी खुलती है।...चुटकुला पढ़कर लगाएंगे ठहाके | Bhikhari Jokes 2 Bhikhari Jokes : bhikhari vs taou](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/Bhikhari-Jokes-12.png)
एक दिन एक भिखारी ताऊ को मिल गया
भिखारी (ताऊ से):- पचास पैसे दे दो भैया…
मैंने तीन दिन से खाना नहीं खाया है।
ताऊ (भिखारी से):- दस रुपये दूंगा!!
पहले ये तो बता पचास पैसे में खाना कहां मिलता है।
जोक्स : 4
एक दिन रास्ते में दुवेदी जी (वकील साहब ) को एक भिखारी मिल गया .
भिखारी (वकील साहब से):- बाबू कुछ पैसे दे दो।
वकील साहब (भिखारी से):- अरे भई, मोटे तगड़े हो, कुछ काम क्यों नहीं करते?
भिखारी (वकील साहब से):- मैंने पैसे मांगे है, सलाह नहीं।😛😛😛
Bollywood jokes :साजिद खान की फिल्म हमशक्ल का नाईट शो ना देखें…वजह जानकर आप लगाएंगे ठहाके
जोक्स : 5
एक बार एक तोता फुल स्पीड पर उड़ रहा था!!
उसके सामने अचानक एक फरारी आ गई, दोनो की टक्कर हुई!!
तोता बेहोश हो गया, रास्ते में एक भिकारी था उसने तोते को उठाया और घर ले गया.
उसको मरहम लगाया और पिंजरे में रख दिया.
जब तोता को होश आया, उसने अपने आप को पिंजरे में देखा
और बोला, “आईला… जेल… वो फरारी का ड्राइवर मर गया क्या ?”😹😹😹😹
जोक्स : 6
एक बार एक भिखारी की लॉटरी खुल जाती है।
वह उन लॉटरी के पैसों से एक होटल बनवाता है।
दूसरा गरीब उससे पूछता है कि तुमने यह होटल क्यों बनवाया है?
वह जवाब देता है कि मैंने यह होटल इसलिए बनवाया है कि अब मैं इस होटल के बाहर अकेला भीख मांगूंगा। अपनी ही कमाई होगी।😛😛😛
जोक्स : 7
एक बार एक भिखारी सेठ के घर के पास बैठकर रोटी खा रहा था।
सेठ को लगा कि बेचारा ठंडी रोटी खा रहा है, उसे गर्म करके दे दूं।
सेठ उसके पास गया और बोला, ला तुझे रोटी गर्म करके देता हूं।
भिखारी बोला, साहब जी, कल सब्जी दी थी, अभी तक वापस नहीं आई है😛😛😛
जोक्स : 8
![एक बार एक भिखारी की लॉटरी खुलती है।...चुटकुला पढ़कर लगाएंगे ठहाके | Bhikhari Jokes 3 Bhikhari Jokes](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/Bhikhari-Jokes-13.png)
एक बार बस के कंडक्टर ने एक बच्चे से पूछा-
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
…….
बच्चा बहुत ही शरारती था।
वो बोला- तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?😹😹😹😹
जोक्स : 9
![एक बार एक भिखारी की लॉटरी खुलती है।...चुटकुला पढ़कर लगाएंगे ठहाके | Bhikhari Jokes 4 Bhikhari Jokes :](https://aharsardaar.com/wp-content/uploads/2023/02/Bhikhari-Jokes-14.png)
एक भिखारी को एक दिन कुछ नहीं मिला, दुआ करने लगा…..
“या अल्लाह!! अगर मुझे एक रूपया मिल जाये तो आठ आने तेरे”
आगे चलकर उसे एक अठन्नी मिली…!!
उठाकर बोला, “अल्लाह मियां ! हो बड़े सयाने! आठ आने पहले की काट लिये!”😛😛😛
More Jokes