चादर क्यों फाड़ रहे हो?’ रामदास नींद में बुदबुदाया, ‘कमबख्त दुकान में भी पीछा नहीं छोड़ती।’

मंगलू अपनी बीवी की कब्र पर पंखे से हवा कर रहा था और जोर-जोर से रोए जा रहा था। किसी ने पूछा, 'इतना क्यों रो रहे हो? बहुत ज्यादा प्यार करते थे क्या?'    मंगलू बोला, 'अरे काहे का प्यार! बीवी कह गई थी मेरी कब्र की मिट्टी सूखने के बाद ही दूसरी शादी करना। पता नहीं कौन साला रोज दो बाल्टी पानी डाल जाता है?'

जोक्स 1

आज का ज्ञान : दोस्त और बीवी को कभी विश्वास दिलाने की जरूरत नहीं होती। दोस्त कभी शक नहीं करता और बीवी कभी यकीन नहीं करती।

जोक्स 2

पति (दर्द से कराहते हुए) : सुनो, मुझे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है। शायद हार्ट अटैक आया है। जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ।  पत्नी : ठीक है, जल्दी से मुझे आपके मोबाइल का पासवर्ड बताओ, मैं अभी कॉल करती हूं। पति : चलो रहने दो। अब थोड़ा-थोड़ा ठीक लग रहा है। शाम को दिखा देंगे!

जोक्स 3

पति : प्लीज, क्रिकेट वाला चैनल लगा दो। बीवी : नहीं लगाना। पति (गुस्से में) : अच्छा, मैं भी देख लूंगा! बीवी (गुस्से में) : क्या देख लोगे? पति : यही चैनल जो तुम देख रही हो।

जोक्स 4

पति दुनिया के सबसे अच्छे व्यक्ति होते हैं, जिनसे पत्नियां अपने सीक्रेट्स शेयर कर सकती हैं। वे आपका राज कभी किसी को नहीं बताते। क्यों? क्योंकि वे सुन ही नहीं रहे होते हैं।

जोक्स 5

नरेश : घर में शासन कैसे चलाएं, नामक पुस्तक से तुम्हें कुछ फायदा हुआ? मंगलू : नहीं यार। नरेश : क्यों? मंगलू : पत्नी ने मुझे कभी किताब पढ़ने ही नहीं दी।

जोक्स 6

रामदास ने कपड़े की नई दुकान खोली थी। उसने रात में एक सपना देखा कि एक ग्राहक 10 मीटर कपड़ा मांग रहा है। खुश होकर उसने थान से कपड़ा फाड़ना शुरू किया। तभी पत्नी जाग गई और चिल्लाई, ‘अरे चादर क्यों फाड़ रहे हो?’ रामदास नींद में बुदबुदाया, ‘कमबख्त दुकान में भी पीछा नहीं छोड़ती।’

जोक्स 7

एक बार एक फौजी छुट्टी पर अपने घर गया। वहां जाकर उसने एक भैंस खरीद ली। नई जगह आकर भैंस कुछ डरी रहती थी। फौजी उसे जब खोले वह भागने लगती थी। उसकी यह हरकत देखकर फौजी भैंस को पीटने लगा। तभी फौजी की पत्नी बोली, भैंस को पीटो मत, नहीं तो दूध नहीं देगी। फौजी बोला मुझे दूध नहीं चाहिए अनुशासन चाहिए अनुशासन।

जोक्स 8

आपको खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा.

 NEXT : Jokes