मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है, इसलिए आप अपने दिमाग और मूड को फ्रेश करने के लिए मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं।

Wife Jokes

पत्‍नी (पति से): देखो जी, अगर तुम मेरे साथ नही चलोगे, तो मै भी शॉपिंग के लिए नही जाऊगी। पति ने खुश हो कर कहा: क्या तुम्हे मेरे साथ जाना इतना अच्छा लगता है? पत्‍नी ने मुँह बनाते हुए कहा: अच्छा-वच्छा कुछ नही, सामान ऊठाने वाला भी तो कोई होना चाहिए।

जोक्स 1

जोक्स 2

पति ने नयी कार ख़रीदी और सोचा कि बीवी को सरप्राइज दिया जाये। घर में पहुँचते ही बीवी को ज़ोर से आवाज़ दी, "डार्लिंग, तुम्हारा इतने वर्षों का सपना आज पूरा हो गया।" बीवी दौड़ती हुई रसोई घर से बाहर आई और चिल्लाई, "हाय, हाय! मम्मी जी को क्या हो गया?"

जोक्स 3

पत्नी अपने पति से: रात को तुम सपने में मुझे गालियाँ दे रहे थे और मेरे माँ-बाप को कोस रहे थे। क्यों? पति: झूठ। मैं उस वक़्त सोया ही नही था।

जोक्स 4

पति: जज साहब! मेरी पत्नी विवाह से ही मेरे ऊपर चीजें फेंक रही है। जज: विवाह को कितने दिन हो गए? पति: जी, सात साल। जज: तो तुम पहले क्यों नहीं आए? पति: क्योंकि आज पहली बार उसका निशाना ठीक लगा।

जोक्स 5

पत्नी गुस्से मे पति महोदय पर बरसी: मै पूछती हूं कि ऐसा चोर नौकर क्यों रखा है? पति: क्यों, क्या बात हो गई? पत्नी: होना क्या था, आप परसों होटल से जो चांदी की प्लेट उठा लाए थे, वह इस ने गायब कर दी है।

जोक्स 6

पति ने अपनी पत्नी से कहा: पागलों के साथ रह-रह कर मैं आधा पागल तो हो ही गया हूं। उत्साहित होकर पत्नी बोली: कभी कोई काम पूरा भी कर लिया करो।

जोक्स 7

अगर आपकी पत्नी के पास ड्यूल सिम फोन है और वह दो फोन नंबर इस्तेमाल करती हैं, तो उनका नंबर पत्नी 1 और पत्नी 2 नाम से कभी सेव न करें।\r\n- अस्पताल में भर्ती एक पति की ज़ुबानी!

जोक्स 8

पत्नि: मैं ड्राईवर को नौकरी से निकाल रही हूँ, क्योंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूँ। पति: प्रिय, मैं चाहता हूँ कि उसे एक और मौका देना चाहिए

More जोक्स 

आपको हंसाने और खुश करने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स। जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।