Wife Jokes : पति: कभी तुमने मछुआरे को मछली पकड़ने के बाद उसे दाना डालते हुए देखा ..पढ़ें मजेदार चुटकुले

पत्नी से मंदिर के बाहर पति बोला, "तुम यहीं रुक जाओ मैं दर्शन कर के आ जाता हूं।" पत्नी: क्यों? मुझे भी दर्शन करना है मैं भी आऊंगी। पति: अरे वो तो ठीक है पर मंदिर का भी कोई नियम-कायदा है। पत्नी: अच्छा वो कौन सा कायदा है जो मेरे मंदिर जाने पर पाबंदी लगाता है? पति: वो देखो सामने बोर्ड पे साफ-साफ लिखा हुआ है कि विस्फोटक सामग्री को अन्दर ले जाना मना है, तो मैं तुम्हें कैसे ले जाऊं।

जोक्स 1

एक आदमी की बीवी लापता हो गई। उस आदमी ने अखबार में बीवी की गुमशुदगी का इश्तेहार कुछ इस तरह छपवाया: मेरी बीवी पिछले पांच दिनों से लापता है। जो कोई भी उसकी खोज-खबर मेरे पास लाएगा या उसे खोजने की कोशिश करेगा। वह अपनी जान से हाथ धो बैठेगा!

जोक्स 2

एक फिल्म अभिनेता पत्नी को अपनी फिल्म दिखाने ले गया। पत्नी ने जब देखा कि उसका पति हीरोइन के साथ बड़े जोर-शोर से रोमांस कर रहा है तो उससे रहा नहीं गया और वह अपने पति से बोली, "तुम मुझे तो कभी इस तरह प्यार नहीं करते, इसे क्यों कर रहे हो?" अभिनेता: इसे प्यार करने के मुझे पचास लाख मिले हैं।

जोक्स 3

सफर में एक यात्री ने उत्सुक्तावश ड्राइवर से पूछा, "आप बस में कितने घंटे रहते हैं?" ड्राइवर: चौबीस घंटे। यात्री ने हैरानी से, "यह कैसे संभव है?" ड्राइवर फट से बोला, भाई साहब आठ घंटे सरकार की बस में और सोलह घंटे पत्नी के बस में।

जोक्स 4

एक बार एक प्रेमी जोड़े की आपस में शादी हो जाती है तो शादी के कईं साल बाद एक दिन अचानक अपने पति से पूछती है, " सुनो जी, क्या तुम आज भी मुझे उतना ही प्यार करते हो जितना शादी से पहले करते थे?" पति: हाँ हाँ जानू? पत्नी: तो फिर जैसे शादी से पहले आप मेरे लिए रोज गिफ्ट लाते थे, अब क्यों नहीं लाते? पति: कभी तुमने किसी मछुआरे को मछली पकड़ने के बाद उसे दाना डालते हुए देखा है?

जोक्स 5

एक बार एक पति ने अपनी पत्नी से मसखरी करने के इरादे से कहा," कल मेरे, ख्वाब में एक लड़की आई थी, वाह! क्या लड़की थी।" पत्नी: अकेली ही आयी होगी? पति: तुमको कैसे पता? पत्नी: उसका पति मेरे ख्वाब में आया था।

जोक्स 6

जीतो: आज मेरे पति का जन्मदिन है मैं उन्हें एक यादगार तोहफा देना चाहती हूँ पर समझ में नहीं आ रहा उन्हें क्या उपहार दूं? प्रीतो: उपहार अपनी पसंद का देना चाहती हो या उनकी पसंद का? जीतो: उनकी ही पसंद का देना ठीक रहेगा आखिर जन्मदिन तो उन्हीं का है ना। प्रीतो: ठीक है तो फिर तलाक दे दो।

जोक्स 7

दुनिया के दो सबसे मुश्किल काम: पहला- अपना सुझाव किसी और के दिमाग में फिट करना। दूसरा- किसी और का पैसा अपनी जेब में डालना। जो पहले में कामयाब होता है उसे शिक्षक कहते हैं। जो दूसरे में कामयाब होता है उसे व्यापारी कहते हैं। और जो दोनों में कामयाब हो जाए उसे "पत्नी" कहते हैं।

जोक्स 8

आपको हंसाने और खुश करने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स। जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

 NEXT : Jokes