हंसी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। चुटकुले सुनने और चुटकुले पढ़ने से हमें अपने आप हंसी आती है। साथ ही हम प्रफुल्लित भी रहते हैं।

Wife Jokes

'पति (पत्नी से)-जिंदगी की शुरुआत 'स' से होती है। स से सूरज, सुबह, शाम, समय.... उसके बाद स से सगाई, शादी, फिर सास, ससुर, साला, साली आदि... तभी पत्नी गुस्से में बोली और फिर सत्यानाश…!

जोक्स 1

जोक्स 2

'पत्नी- अगर मैं आपको 4-5 दिन घर में न दिखूं तो कैसा लगेगा? पति (खुश होकर)- अच्छा लगेगा। फिर तो पत्नी उसे सोमवार को ना दिखी, मंगलवार ना दिखी, बुधवार ना दिखी, गुरूवार को भी न दिखी... शुक्रवार को जब आंख की सूजन जरा सी कम हुई तब थोड़ी-थोड़ी दिखाई देना शुरू हुई…

जोक्स 3

'आप की बीवी, कितना तेज दौड़ सकती है यह देखना है तो जोर से चिल्लाइए, 'दूध उबल रहा है...' आप के पति, कितना तेज दौड़ सकते हैं... यह देखना है तो जोर से चिल्लाइए, 'फोन बज रहा है, उठाऊं…

जोक्स 4

'घर में जब खुद की शादी की चर्चा होती है तो लगता है जैसे इलेक्शन का टिकट मिल गया हो?? लड़की देखते हैं तो लगता है की प्रचार की धमाधम चल रही हो?? किसी लड़की के हां कहने पर लगता है की जैसे MLA बन गए हो,?? और शादी के वो 2-4 दिन लगता है जैसे हम मुख्यमंत्री बन गए हो,?? और शादी के 1 साल बाद लगता है जैसे कोई 'घोटाला' करके फंस गए हो!!!

जोक्स 5

'पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाजआती है इस खुश हाल जिंदगी का राज क्या है? आदमी- मेरी बीवी मुझे जूतों से मारती है, लग जाय तो वो हंसती है, ना लगे तो मैं हंसता हूं। खुदा का शुक्र है, हंसी खुशी जिंदगी गुजर रही है

जोक्स 6

कमलेश (मित्र से श्याम से ) - यार मेरी पत्नी तो एकदम पागल है | हमेशा साड़ियों की ही फरमाइश करती रहती हैं | परसों एक साड़ी लाने को कह रही थी | आज सुबह  फिर एक साड़ी मांग रही थी | श्याम - अजीब बात हैं | वह इतनी साड़ियों का क्या करती हैं ? कमलेश - पता नहीं | मैंने कभी साड़ी लाकर तो दी नहीं |

जोक्स 7

शीला (सहेली मीना से ) - मेरे पति बहुत ही सीधे हैं | मेरे अलावा किसी किसी की ओर आंखे उठाकर भी नहीं देखते हैं |  मीना - मेरे पति तेरे पति से चार कदम आगे हैं | पराई lady तो क्या , मेरी तरफ भी आंख उठाकर नहीं देखते |

जोक्स 8

एक व्यक्ति ने अपने मित्र से पूछा - पत्नी द्वारा तलाक दे दिये जाने के बाद, अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी ? मित्र ने कहा - नहीं , अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं .. पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था, अब एक का ही करना पड़ता हैं |

More जोक्स 

रोजाना Latest jokes, funny jokes, hindi jokes पढ़ने के लिए चुटकुलों की दुनिया पर आवश्य आइए या फिर सर्च करें aharsardaar.com