चुटकुले लोगों के जीवन में तनाव को कम करते हैं और आपको हंसाते हैं, जिससे आपको नई ऊर्जा मिलती है। हर इंसान के जीवन में हंसी का बहुत महत्व है। 

Wife Jokes

पत्‍‌नी - पता है मेरा भाई और आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है? पति - तो मैं क्या करूं। पत्‍‌नी -अरे!! आप उसे रोकोगे नहीं? पति - क्यों रोकूं? उस कमीने ने मुझे रोका था क्या.. ?

जोक्स 1

जोक्स 2

अंजलि- सुनिए जी, मुझे एक नई साड़ी दिला दीजिए न प्लीज। अनिल-लेकिन तुम्हारी अल्मारी तो साड़ियों से भरी पड़ी है, फिर नई क्यों ? अंजली- वे सभी साड़ियां तो मोहल्ले वालों ने देख ली हैं। अनिल- हम साड़ी क्यों खरीदें, मोहल्ला ही बदल लेते हैं।

जोक्स 3

बेटा- मां, ये तो बताओ कि की सम्मोहन का मतलब क्या होता है। पत्नी- अरे बेटा , जब किसी को अपने वश में करके उससे पूरे और मनचाहे काम करवा लिया जाए तो उसे सम्मोहन कहते हैं। पति (एक आह भरते हुए)- नहीं बेटा ..उसे तो शादी कहते हैं।

जोक्स 4

कंजूस प्रेमी एक बार एक कंजूस लड़के को एक कंजूस लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की-जब पापा घर पर नहीं होंगे तो मैं गली में सिक्का फेंकुंगी, आवाज सुन कर तुम तुरंत अन्दर आ जाना। लेकिन लड़का सिक्का फेंकने के एक घंटे बाद आया। लड़की-इतनी देर क्यों लगा दी? लड़का-वो मैं सिक्का ढूंढ रहा था। लड़की-पागल वो तो धागा बांध कर फेंका था, वापस खींच लिया।

जोक्स 5

पति- मुझे अपने ड्राइवर को डिसमिस करना पडेगा, कमबख्त ने चार बार मेरी जान ले ली होती। पत्नी - उसे एक मौका और दीजिए ....ना

जोक्स 6

एक शादीशुदा आदमी मंदिर में भगवान से पूछता है, हे प्रभु! तूने बचपन दिया उसे छीन लिया, ऐश आराम दिया उसे भी छीन लिया, पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया, और अब ये बीवी दी उसे देकर ही भूल गया..

जोक्स 7

5 मिनट !! पत्‍‌नी ने बड़े प्यार से अपने पति से कहा-आपके बर्थडे के लिए मैं एक बहुत महंगी ड्रेस लाई हूं। पति-चलो शुक्र है, तुम्हें मेरा कुछ तो ख्याल आया। बताओ कैसी है ड्रेस? पत्‍‌नी- 5 मिनट रुको, मैं अभी पहनकर आती हूं।

जोक्स 8

पत्‍‌नी ने पति से कहा- अपना कंप्यूटर ठीक काम नहीं कर रहा है। मैं इससे जो चाहती हूं उसे स्वीकार ही नहीं करता। कभी कारण पूछता है, तो कभी सत्यापन मांगता है। आखिर यह मेरे मनमाफिक काम क्यों नहीं कर रहा? पति ने मुस्कुराकर जवाब दिया- प्रिये, क्योंकि यह कंप्यूटर है, पति नहीं।

More जोक्स 

रोजाना Latest jokes, funny jokes, hindi jokes पढ़ने के लिए चुटकुलों की दुनिया पर आवश्य आइए या फिर सर्च करें aharsardaar.com