मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है, इसलिए आप अपने दिमाग और मूड को फ्रेश करने के लिए मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं।

Most Funny Jokes

अध्यापक - चिंटू तुम कल स्कूल क्यों नहीं आए ? चिंटू - सर , कल मैं सपने में अमरीका चला गया था | अध्यापक - ठीक है ! पिन्टू तुम क्यों नहीं आए ? पिन्टू - सर , मैं चिंटू को एयरपोर्ट छोडने गया था |

Jokes 1

मोनू कक्षा छ: में पढ़ता था।  लगातार 4 दिनों तक स्कूल में देर से आने पर मैडम ने कहा- तुम इतना लेट स्कूल क्यों आते हो?  मोनू- मैडम, आप मेरी इतनी चिंता मत किया करें। बच्चे गलत समझते हैं !

Jokes 2

:टीचर- आज स्कूल देर से आने का तुमने क्या बहाना सोचा है ?  छात्र- सॉरी सर ! आज मैं इतनी तेज दौड़कर आया हूं कि बहाना सोचने का मौका ही नहीं मिला!

Jokes 3

अध्यापिका- एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी पर पानी नही रहेगा। सब जीव नष्ट हो जाएंगे। पृथ्वी तबाह हो जाएगी।  चिंटू - मैडम जी, उस दिन ट्यूशन आना है क्या?

Jokes 4

टीचर (चम्पू से) - यह बताओ कि दुनिया में कितने देश है? चम्पू - कर दी न पागलों वाली बात सर! दुनिया में देश तो एक ही है...भारत, बाकी सब तो विदेश हैं..

Jokes 5

स्टूडेंट को एग्जाम रूम से बाहर निकलता देख- टीचरः कुछ किया भी है, या ऐसे ही आ गए? स्टूडेंटः सर, ब्रेकफास्ट करके आया हूं, और आप?

Jokes 6

टीचर ने परीक्षा में 4 पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया। विषय था- आलस्य क्या है? एक बच्चे ने 3 पृष्ठों को खाली छोड़ दिया, और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा... 'यही आलस्य है।'

Jokes 7

अध्यापक- हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, इस वाक्य से तुम क्या समझते हो?  चिंटू- यही कि किताबों में समय बर्बाद करने से अच्छा है किसी लड़की के पीछे जाना…!

Jokes 8