चुटकुले लोगों के जीवन में तनाव को कम करते हैं और आपको हंसाते हैं, आइए पढ़ते हैं हंसने, मुस्कुराने और हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स।

Most Funny Jokes

अध्यापक- तुम्हारे पापा क्या करते हैं?  मोनू- सर वो रोज गालियां खाते हैं अध्यापक- क्या मतलब?  मोनू- जी वो कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव हैं.

Jokes 1

" लड़की : यार आंसर शीट पर सबसे पहले क्या लिखू ? लड़का : यही कि, इस आंसर शीट पर लिखे गए सभी उत्तर काल्पनिक है, जिनका किसी भी book से कोई संबंध नहीं है।

Jokes 2

अध्यापक - बताओ  रेलवे लाइनों के पास फाटक क्यों लगाए गए है ? छात्र - सर ! जिससे रेलगाडी शहर में न घुस पाए

Jokes 3

"टीचर :- कल होमवर्क नही  किया तो मुर्गा बनाऊंगा। छात्र :- सर मुर्गा तो मै नही  खाता मटर पनीर बना लेना।

Jokes 4

टीचर : 15 फलों के नाम बताओ..?? संता : अमरुद..! टीचर: शाबाश..! संता : आम..! टीचर: गुड..! संता: सेब..! टीचर: वेरी गुड 3 हो गए..! बाकी 12 और बताओ संता: एक दर्ज़न केले ..!!

Jokes 5

अध्यापक - बिजली क्या है ? छात्र - बिजली सरकार की चरित्रहीन पुत्री है वह कभी भी, कहीं भी, बिना किसी को बताए चली जाती हैं, यहाँ तक कि आधी रात को भी….

Jokes 6

टीचर ~ देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहाँ पर पाए जाते है ? -- पप्पू ~सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में…

Jokes 7

"टीचर क्लास में- दिल्ली में  कुतुब मीनार  है.. पप्पू क्लास में सो रहा था.. 😌 टीचर ने उसे जगाया और पूछा : बता मैंने अभी क्या बोला.. पप्पू- दिल्ली में  कुत्ता बीमार  है.

Jokes 8