Funny Teacher Student jokes : टीचर- चोरी का फलहमेशा कड़वा होता है।...पढ़ें मजेदार चुटकुले 

टीचर- मैं जो सवाल करूं उसका उत्तर फटाफट देना। टीचर- भारत की राजधानी का क्या नाम है? चिंटू- फटाफट

जोक्स 1

अध्यापिका- गोलू तुमने जो माई डॉग पर निबंध लिखा है क्या तुमने अपने भाई की नकल मारी है। गोलू- नही मैम मैंने और मेरे भाई ने एक ही कुत्ते के ऊपर निबंध लिखा है।

जोक्स 2

मोनू कक्षा छ: में पढ़ता था।  लगातार 4 दिनों तक स्कूल में देर से आने पर मैडम ने कहा- तुम इतना लेट स्कूल क्यों आते हो?  मोनू- मैडम, आप मेरी इतनी चिंता मत किया करें। बच्चे गलत समझते हैं !

जोक्स 3

अध्यापिका- तुम क्या करोगे अगर चोर पीछे के दरवाजे से आये? चिंटू- मैं फोन से 001 डायल करुंगा, तो पुलिस भी पीछे के दरवाजे से आएगी।

जोक्स 4

क्लास टीचर ने क्रिकेट पर निबंध लिखने को कहा। सभी बच्चे लिखने में लग गए, लेकिन चिंटू चुपचाप बैठा रहा। जब दो मिनट रह गए तो टीचर ने देखा वह तेजी से कुछ लिख रहा है। टीचर ने झांक कर देखा। चिंटू- बारिश की वजह से मैच कैंसल।

जोक्स 5

अध्यापक (मोनू से)- तुम लेट क्यों आए हो? मोनू (अध्यापक)- मम्मी पापा लड़ रहे थे..  अध्यापक- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों लेट आये?  मोनू- मेरा एक जूता मम्मी के पास था और दूसरा पापा के पास!

जोक्स 6

अध्यापिका (छात्र से)- मोटर साइकिल के कितने टायर होते हैं?  छात्र (अध्यापिका से)- 6 टायर..  अध्यापिका- कैसे?  छात्र- 4 मोटर के 2 साइकिल के!

जोक्स 7

अध्यापिका (छात्र से)- ऐसा कौन सा जानवर है जो सबसे ज्यादा अंडे देता है? छात्र- मैडम, हमारे गणित वाले सर। मेरी कॉपी में उन्होंने शुरु से अंत तक अंडे ही अंडे दिए हैं।

जोक्स 8

Teacher Student Jokes :सर ! मुझे  तीन नई गर्ल्स फ्रेंड़ मिलेगी...पढ़ें मजेदार चुटकुले

 NEXT : Jokes