हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे।

Santa Banta Jokes

संता ने अपने आलसी नौकर से कहा, यहाँ पर इतने सारे मच्छर गुनगुना रहे हैं तू इन्हें मार गिरा। थोड़ी देर बाद संता फिर से बोला। संता: अबे साले नौकर के बच्चे मैंने तूझे मच्छर मारने को कहा था, अभी तक तूने मारे नहीं वो अब भी गुन-गुना रहे हैं। नौकर: साहब मच्छर तो मैंने मार दिए, यह तो उनकी पत्नियां हैं जो विधवा होकर रो रही हैं।

जोक्स 1

जोक्स 2

एक बार संता की पालतू मुर्गी मर गयी तो संता को उसके मरने का बहुत दुःख हुआ और वह जोर जोर रोने लगा। संता की रोने की आवाज सुनकर बंता भी संता के घर पर पहुंचा और संता से पूछा, "भाई साहब क्या हुआ, आप इतना रो क्यों रहे हैं?" संता: यार मेरी मुर्गी मर गयी है। बंता: मेरा बाप मर गया था मगर मैं तब भी नहीं रोया, और आप मुर्गी के मरने से रो रहे हैं। संता: तेरा बाप क्या अंडे देता था?

जोक्स 3

संता ने घर का दरवाजा उखाड़ा और कंधे पर रखकर बाज़ार में चला गया। एक आदमी ने पूछा, "ओ पाजी, क्या आपने दरवाजा बेचना है?" संता: नहीं ताला खुलवाना है, चाबी गुम हो गई है। हंसो मत जोक अभी आगे है। आदमी ने संता से पूछा, "अगर घर में चोर घुस जाये तो?" संता: अन्दर कैसे जायेगा, दरवाजा तो मेरे पास है।

जोक्स 4

एक बार एक बुढ़िया मर गयी तो उसकी बेटी जोर-जोर से रोने लगी और बोली। बेटी: "अम्मा कहाँ गयी तू, जहां ना धूप-ना छाँव, ना रोटी-ना सब्जी, ना बिजली ना पानी। साथ में ही संता और बंता भी शोक मनाने गये हुए थे। संता ने साथ में बैठे बंता को कोहनी मारी और बोला, "अबे देख बुढ़िया कहीं हमारे घर पे तो नहीं चली गयी?"

जोक्स 5

एक बार संता और बंता एक पार्क में बैठे हुए बातें कर रहे होते हैं तो संता, बंता से कहता है। संता: यार मैंने प्यार-मोहब्बत से तौबा कर ली है, अब आगे से किसी हसीन लड़की की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखूंगा। बंता: क्यों? क्या किसी लड़की ने तुम्हें ठुकरा दिया? संता: नहीं यार। बंता: तो फिर क्या हुआ? संता: यार, उसने मुझसे शादी कर ली।

जोक्स 6

एक बार संता को सिर में चोट लग गयी तो उसे लहुलुहान हालत में अस्पताल लाया गया जो देख कर भर्ती काउंटर पर खड़े डॉक्टर ने उस से चंद सवाल पूछने शुरू किये। डॉक्टर: नाम? संता: जी संता। डॉक्टर: पिता का नाम? संता: करनैल। डॉक्टर: जन्म की तारीख? संता: 1 मार्च। डॉक्टर: शादीशुदा? संता: जी नहीं, कार एक्सीडेंट।

जोक्स 7

एक बार संता की प्रेमिका ने संता से बड़े ही रूमानी अंदाज़ में कहा। प्रेमिका: जानू एक बात पूछूं तो क्या तुम उसका सही-सही जवाब दोगे? संता: हाँ-हाँ पूछो। प्रेमिका: अच्छा तो बताओ, अगर जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं तो शादी भी वहीं क्यों नहीं हो जाती? संता कुछ देर सोचता रहा और बोला,"अरे बेवकूफ अगर वहां भी शादियां होने लगीं तो स्वर्ग, नर्क नहीं बन जाएगा क्या?"

जोक्स 8

एक बार संता की पत्नी बीमार हुई तो संता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर तक ऑपरेशन थियेटर में संता की पत्नी का मुआयना करने के बाद जब डॉक्टर बाहर आया तो संता ने डॉक्टर से पूछा , "क्या हुआ डॉक्टर साहब सब ठीक तो है ना?" डॉक्टर: संता एक बहुत ही बुरी खबर है। संता: क्या हुआ डॉक्टर साहब? डॉक्टर: तुम्हारी पत्नी अब बस पांच घंटों की ही मेहमान है। संता : कोई बात नहीं डॉक्टर साहब अब जहां पांच साल बर्दाश्त किया है तो पांच घंटे और सही।

More जोक्स 

जब हमारे चेहरे पर मुस्कान होती है तो सकारात्मक माहौल बनता है। आइए पढ़ते हैं हंसने-मुस्कुराने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स...