मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है, इसलिए आप अपने दिमाग और मूड को फ्रेश करने के लिए मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं।

Santa Banta Jokes

संता अपनी पत्नी जीतो और नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आया।  जीतो ने संता से कहा कि,"बच्चे ने गिला कर दिया है इसका डाईपर बदल दो।"  संता: मैं अभी काम में व्यस्त हूँ मैं वादा करता हूँ कि अगली बार पक्का करूँगा।"  थोड़ी देर बाद जब बच्चे ने फिर गिला किया तो जीतो ने फिर से संता से कहा।  संता ने मासूमियत से जीतो की तरफ देखकर कहा,"मैंने यह नही कहा था कि अगला डाईपर मैंने तो यह कहा था कि जब अगला बच्चा होगा तब मैं पक्का करूँगा।"

जोक्स 1

जोक्स 2

जब संता घर पहुँच तो उसकी बीवी जीतो रो रही थी।  संता: डार्लिंग क्यों रो रही हो।  जीतो: आपकी माँ में मेरा अपमान किया है।  संता: अरे ऐसा कैसे हो सकता है माँ तो कब से गाँव वाले मकान में रह रही है वो तुम्हारा अपमान कैसे कर सकती है? जीतो: आज सुबह ही एक चिट्टी तुम्हारे नाम आयी तो मैं उसे पढ़ने के लिए काफी उत्सुक हो गयी और चिट्टी के अंत में लिखा था: डियर जीतो, जब तुम पढ़कर इस चिट्टी को ख़त्म कर दो तो इसे मेरे बेटे को देना मत भूलना।

जोक्स 3

एक बार एक शतरंज का ग्रैंडमास्टर संता और बंता से बोला, चलो यार शतरंज खेलते हैं। संता: नहीं, आप तो हमें आसानी से हरा दोगे। ग्रैंडमास्टर: अछा चलो, तुम दोनों और मैं अकेला। बंता: फिर भी हम हार जाएंगे। ग्रैंडमास्टर: ठीक है, चलो मैं बाएं हाथ से खेलूंगा। संता-बंता: हां फिर ठीक है। ग्रैंडमास्टर संता-बंता को हरा कर चला जाता है। संता: बड़ी शर्मनाक बात है यार, उसने हमें उल्टे हाथ से भी हरा दिया। बंता: अबे, वो हमें बेवकूफ बना गया। संता: कैसे? बंता: वो लेफ्टी ही होगा।

जोक्स 4

मुर्गियों के फार्म में एक बार निरीक्षण के लिए इंस्पेक्टर आया। इंस्पेक्टर: तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो?  पहला मालिक: बाजरा। इंस्पेक्टर: खराब खाना, इसे गिरफ्तार कर लो। दूसरा: चावल। इंस्पेक्टर: गलत खाना, इसे भी गिरफ्तार कर लो। अब संता की बारी आई। संता डरते-डरते बोला, "हम तो जी मुर्गियों को 5-5 रुपए दे देते हैं कि जो तुम्हारी मर्जी है जाकर खा लो।"

जोक्स 5

संता का एक पड़ोसी चाइना का था, काफी टाइम से एक साथ रहने से आना-जाना हो गया उनका, पर बीमारी की वजह से शादी के एक साल बाद ही बेचारे चाइनीज की बीवी मर गयी। संता अफसोस करने उसके पास गया, और उसके कंधे पर हाथ रखकर समझाते हुए बोला। संता: कोई नही यार शुक्र कर एक साल चल गयी चाइनीज थी और कितना चलती।

जोक्स 6

संता (बंता से): और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही? बंता: अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर। संता: क्या बात कर रहा है, सच में.. बंता: और नहीं तो क्या। संता: फिर क्या बोली? बंता: बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी।

जोक्स 7

संता ट्रैफिक पुलिस के इंटरव्यू के लिए गया।  इंटरव्यूअर: एक आदमी गधे की सवारी करता हुआ रोड से जा रहा है और उसने हेलमेट नहीं पहना है तो क्या आप उसे दण्डित करेंगे? संता: नहीं। इंटरव्यूअर: क्यों? संता: क्योंकि हेलमेट 2 व्हीलर के लिए जरूरी है, 4 व्हीलर के लिए नही।

जोक्स 8

एक मोहल्ले में सुबह सुबह एक शराबियों की टोली निकली जिसने की बहुत ज्यादा शोर मचा रखा था। मोहल्ले के चौराहे पर वे सब बैठ गए और जोर जोर से चिल्लाते हुए बाते करने लगे। पास वाले घर से एक महिला ने शराबियों को आवाज दी कि शोर मचाना बंद करो और यहाँ से चले जाओ।  तभी उन में से एक शराबी बोला, "अरे क्या आप बता सकती हैं कि इधर बंता कहाँ पर रहता है?"  महिला ने जवाब दिया,"जी हाँ वो मेरे पति हैं।"  शराबी ने कहा, " तो क्या आप आकर उसे यहाँ से ले जा सकती हैं ताकि हम भी अपने अपने घर चले जाएँ।"

More जोक्स 

कहा जाता है कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए तनावमुक्त रहना जरूरी है। हंसी तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।