जब हमारे चेहरे पर मुस्कान होती है तो सकारात्मक माहौल बनता है। आइए पढ़ते हैं हंसने-मुस्कुराने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स...

Santa Banta Jokes

संता: यार जरा तुम्हारे सुखी वैवाहिक जीवन का राज तो बताओ।  जब देखो तब तुम्हारे घर से तुम्हारी और तुम्हारे बीवी की हंसने की आवाजें आती रहती है। बंता: अरे कैसी हंसी की आवाजें, जब देखो तब उसे गुस्सा आता है और जब उसे गुस्सा आता है तो वह सारे बर्तन फेंककर मुझे मारती है।  अगर निशाना सही लगा तो वो हंसती है और अगर निशाना गलत लगा तो मैं हँसता हूँ।

जोक्स 1

जोक्स 2

संता पेप्सी लेकर सामने रख के उदास बैठा था। बंता वहां आया और आते ही संता की पेप्सी पी गया और पूछा, "यार तू उदास क्यों है?" संता बोला,"यार आज का दिन ही बुरा है।" सुबह -सुबह बीवी से झगड़ा हो गया। रास्ते में कार खराब हो गई। ऑफिस लेट पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया। और अब जब जिंदगी से तंग आकर मैंने आत्महत्या करने के लिए पेप्सी में जहर मिलाया तो वो भी तू पी गया अब बता मैं उदास ना होऊं तो क्या करूँ?

जोक्स 3

जीतो बड़ी हड़बड़ी में दांत के डॉक्टर के पास गई और बोली,"डॉक्टर साहब! मैं बहुत जल्दी में हूं।" मुझे एक जरूरी मीटिंग में जाना है इसलिए एनस्थीसिया (निश्चेतक) मत लगाइये और जल्दी से दांत बाहर निकाल दीजिये। डॉक्टर ने मन ही मन मुस्कुराते हुए कहा,"कमाल की बहादुर औरत है।" फिर उसने जीतो से बोला, ठीक है, जैसी आपकी मर्जी। इस कुर्सी पर बैठ जाइये और बताइये कौन से दांत में दर्द है। जीतो ने दरवाजे के पास खड़े अपने पति संता को आवाज दी,"चलो! डॉक्टर साहब को दांत दिखाओ।"

जोक्स 4

एक बार संता और बंता पार्क में बैठे अपनी शादी के बारे में बातें कर रहे थे। बंता : यार संता एक बात बता कि मैं ऐसा क्या करूँ कि मैं तेरी शादी के बाद मैं तेरी बीवी को फिल्म दिखाने को लेकर जाऊं और तू नाराज़ भी ना हो? संता खुश होते हुए, " तू मेरी शादी अपनी बहन के साथ करा दे।

जोक्स 5

फूलवाला: साहब ये फूल अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ले लो। संता: मेरी कोई गर्लफ्रेंड नही है। फूलवाला: तो फिर अपनी मंगेतर के लिए ही ले लो। संता: वो भी नही है। फूलवाला: तो फिर अपनी बीवी के लिए ले लो। संता: मेरी बीवी भी नही है। फूलवाला: ऐ दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान, मेरी तरफ से ये फूल तेरे लिए।

जोक्स 6

पप्पू ने संता के सिर पर एक अजीब से टोपी देखी तो पूछा,"पापा ये आपने आज अजीब सी टोपी क्यों पहनी हुई है।" संता ने जवाब दिया,"बेटा यह रेगिस्तान में गर्मी से हमारे सिर की रक्षा करती है।" पप्पू: आपने कपड़े भी अजीब किस्म के पहने हुए हैं, ऐसा क्यों? संता: बेटा ये ख़ास प्रकार के कपड़े हैं जो बहुत गर्मी में हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। पप्पू: पापा आपने अजीब प्रकार के जूते भी पहने हुए है, ऐसा क्यों? संता: बेटा रेगिस्तान की रेत बहुत गर्म होती है उसमें चलने के लिए यह एक ख़ास प्रकार का जूता है। पप्पू: तभी आपके ऊपर चुटकुले बनते हैं पापा ज़रा आँखे खोल के देखो हम रेगिस्तान में नहीं मनाली में हैं?

जोक्स 7

एक बार संता डॉक्टर के पास गया और बोला, " डॉक्टर साहब मैं अपने बढ़ते वज़न से बहुत परेशान हूँ इसकी वजह से आज कल मेरी तबियत भी कुछ ठीक नहीं रहती। डॉक्टर: स्वस्थ रहने के लिए आप रोज या तो व्यायाम किया कीजिये या फिर कोई खेल खेला कीजिये। संता: डॉक्टर साहब मैं रोज फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस खेलता हूं। डॉक्टर आश्चर्य से, "अच्छा! तुम रोज कितनी देर खेलते हो। संता: जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नही हो जाती।

जोक्स 8

एक बार बंता को देर रात तक घर के बाहर घूमता देख कर संता उस से बोला, "ओ यार तू इतनी देर रात तक घर से बाहर घूमता रहता है तेरी बीवी तुझ पर नाराज़ नहीं होती क्या? बंता: ओ यार मेरी तो शादी ही नहीं हुई अब तक। संता हैरानी से,"तो फिर जब घर में इतना सुख है तो तूझे बाहर घुमने की क्या ज़रूरत है।"

More जोक्स 

हंसी-मजाक के साथ सकारात्मक माहौल में जीवन का हर पल सुखद होता है। तनाव से मुक्ति पाने के लिए जीवनशैली में हंसना अहम योगदान माना जाता है।