चुटकुले लोगों के जीवन में तनाव को कम करते हैं, जिससे आप अपने आप में नई ऊर्जा महसूस करते हैं, हर कोई खुशमिजाज स्वभाव के व्यक्ति के साथ रहना पसंद करता है।

Santa Banta Jokes

एक बार संता एक पार्टी में गया। पार्टी में उसकी निगाह एक सुन्दर सी लड़की पर टिक गयी तो वह उसे बड़े गौर से देखने लगा। जब काफी देर तक उसने लड़की को ताड़ना बंद नहीं किया तो लड़की उसके पास आई और उस से बोली," क्या आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा सकते हैं?" संता ख़ुशी से," ओह जी क्यों नहीं आप तो बस हुकुम करो क्या हटाना है।" लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र।

जोक्स 1

जोक्स 2

एक बार एक बच्चे ने संता की दुकान से 45 रूपए का सामान खरीदा और उसे 5 के नोट में 5 की आगे 0 लगा कर दिया और कहा," ये लो 50 रूपए 5 रूपए वापस दो। संता को यह पता चल गया तो उसने सोचा कि इसका बदला लेना चाहिए। तो उसने जेब से 50 का नोट निकाला और उसका 0 पेंसिल से काट दिया और बोला," ले 5 रूपए, अब तो हिसाब बराबर?"

जोक्स 3

संता: यार, मेरी बीवी ने तो मेरी जान खा रखी है पिछले हफ्ते उसने मुझसे 200 रुपये मांगे, परसों 500 मांगे, कल 1000 मांग रही थी और आज तो 2000 रुपये मांग लिए। बंता: कमाल है आखिर इतने पैसों का वह करती क्या है? संता: पता नहीं आज तक तो मैंने दिए नहीं।

जोक्स 4

एक बार जीतो बड़े रूमानी अंदाज़ में संता से पूछती है, " सुनो जी, तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?" संता: बेहद? जीतो: फिर भी कितना? संता: जितना शाहजहां, मुमताज से करता था। जीतो: मतलब अगर मैं मर जाऊं तो तुम मेरे लिए ताजमहल भी बनवाओगे। संता: जानू, मैंने तो जगह भी देख रखी है, बस तेरे मरने का इंतज़ार कर रहा हूं।

जोक्स 5

एक बार एक शतरंज का ग्रैंडमास्टर संता और बंता से बोला," चलो यार शतरंज खेलते हैं।" संता: नहीं, आप तो हमें आसानी से हरा दोगे। ग्रैंडमास्टर: अच्छा चलो, तुम दोनों और मैं अकेला। बंता: फिर भी हम हार जाएंगे। ग्रैंडमास्टर: ठीक है, चलो मैं बाएँ हाथ से खेलूंगा। संता-बंता: हाँ फिर ठीक है। ग्रैंडमास्टर संता बंता को हरा कर चला जाता है। संता: बड़ी शर्मनाक बात है यार, उसने हमें उल्टे हाथ से भी हरा दिया। बंता: अबे, वो हमें बेवकूफ़ बना गया। संता: कैसे? बंता: वो लेफ़्टी ही होगा।

जोक्स 6

एक बार संता की नई-नई शादी हुई, लेकिन फिर भी वह शाम को दफ्तर से घर जाने में कोई जल्दी नहीं दिखाता और काफी देर तक दफ्तर में ही बैठा रहता। जब काफी दिन तक यह सिलसिला चलता रहा तो एक दिन उसके बॉस ने उससे इसका कारण पूछा, " यार संता अभी तुम्हारी नई-नई शादी हुई है फिर भी तुम देर तक दफ्तर में ही बैठे रहते हो क्या बात सब ठीक तो है?" संता: बिल्कुल सर, पर दरअसल, बात यह है कि मेरी पत्‍‌नी भी नौकरी करती है और हम दोनों में से जो भी घर पहले पहुंचता है खाना उसे ही बनाना पड़ता है बस इसीलिए।

जोक्स 7

एक दिन जीतो अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई थी कि संता ने उसे देखा और उसके बॉयफ्रेंड को मारने लगा। यह देख जीतो बोली, "मार गधे को, अपनी बीवी को तो घूमाता नहीं और दूसरे की बीवी घूमाने ले आता है।" इतने में बॉयफ्रेंड को भी गुस्सा आ गया और वह भी संता की जमकर पिटाई करने लगा। संता को पिटते देख जीतो बोली, "मार कमीने को न तो खुद घूमाने ले जाता है और किसी और को घूमाने देता है।"

जोक्स 8

एक बार एक्सीडेंट में बुरी तरह ज़ख़्मी होकर संता अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे पूछा, "यह चोट तुम्हे कैसे लगी?" संता: ओ जी एक औरत ने मेरे ऊपर गाडी चढ़ा दी। डॉक्टर : अरे जब तुम्हे दिख रहा था की एक औरत कार चला रही है तो तुम्हे तो पहले ही सड़क से दूर चलना चाहिए था। संता: सड़क, कैसी सड़क साहब, मैं तो अपनी दुकान के अन्दर बैठा था।

More जोक्स 

April Fool’s Day Jokes 2023: इन जोक्स को पढ़कर आपके सभी दोस्त पेट पकड़कर हंसने लगेंगे