हंसी-मज़ाक और पॉजिटिव माहौल में लाइफ का हर पल अच्छा लगता है. स्ट्रेस से निजात पाने के लिए लाइफस्टाइल में हंसने का अहम योगदान माना जाता है. 

Santa Banta Jokes

वाई जहाज में शराब के चार-पांच पैग पीने के बाद; ब्रिटिश: अब मैं सोने जा रहा हूँ। अमेरिकन: मैं अपना ऑफिस का काम निपटाने जा रहा हूँ। जर्मन: मैं अभी फिल्म देखूंगा। चीनी: मैं तो अब संगीत सुनना चाहता हूँ। संता: भाई तो आज प्लेन उडाएगा।

जोक्स 1

जोक्स 2

बंता: यार संता क्या इस धरती पर कोई ऐसा इंसान है जिसे परेशानी ना हो? संता: नहीं तो। बंता: तो यार अगर किसी की ज़िन्दगी में कोई परेशानी हो तो किसके पास जाना चाहिए? संता: किसान के पास। बंता: किसान के पास वो क्यों? संता: क्योंकि उसके पास हल होता है।

जोक्स 3

पति: मैंने रात को सपना देखा। पत्नी: क्या देखा? पति: कि तुम प्यार कर रही हो। पत्नी: किससे? पति: वही तो मैं पहचान नहीं सका। रात मैं बिना चश्मे के ही सो गया था।

जोक्स 4

संता ने पीने की गंदी लत छोडऩे का मन बनाया और अपने घर में से दारू की कई बोतलें उठाईं और फेंकने लगा। पहली खाली बोतल फेंकते हुए,"तूने मेरा घर बरबाद कर दिया जा भाड़ में"। दूसरी खाली बोतल उठाते हुए,"तूने मेरी बीवी से मेरा तलाक करवा दिया ले तेरा काम तमाम"। तीसरी खाली बोतल फेंकते हुए,"तूने मेरे बच्चों से मुझे जुदा करवा दिया, जा तू भी जहन्नुम में जा"। चौथी खाली बोतल फेंकते हुए,"तूने मेरी नौकरी छुड़वा दी तू भी चूर-चूर हो जा"। पांचवीं बोतल उसके हाथ में भरी हुई आ गयी तो संता बोला, "तू यहीं पड़ी रह इन सारी चीजों में तेरा कोई दोष नहीं है"।

जोक्स 5

पत्नी: सुनो जी अखबार में खबर है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला ? पति: ओह! कितने में?  पत्नी: एक साइकिल के बदले में, कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोंगे। पति: मैं इतना मूर्ख थोडे ही हूं, तुम्हारे बदले में तो कार आ सकती हैं।

जोक्स 6

एक मरीज डॉक्टर के पास गया। मरीज: डॉक्टर साहब मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है। डॉक्टर: यह तो बड़ी हैरानी की बात है! मरीज: जी हां डॉक्टर साहब हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे।

जोक्स 7

संता अपने लिए लड़की देखने गया। लड़की के बाप ने संता को एकांत में लड़की से बात करने के लिए भेज दिया। संता की समझ में नहीं आया कि क्या बात करे तो बड़ी हिम्मत जुटाकर उसने पूछा, "बहनजी, आप कितने भाई-बहन हो"?  लड़की ने ठंडी सांस भर कर जवाब दिया, "अभी तक तो दो ही थे मगर अब तीन हो गए"।

जोक्स 8

संता: यार बंता, मुझे तो हर पराई औरत अपनी बीवी समान लगती है। बंता बौखलाते हुए, "यह क्या कह रहे हो"? संता: सच कह रहा हूं यार! कसम से किसी भी औरत के सामने चूं तक करने की भी हिम्मत नहीं होती!

More जोक्स 

April Fool’s Day Jokes 2023: इन जोक्स को पढ़कर आपके सभी दोस्त पेट पकड़कर हंसने लगेंगे