Dad Jokes 

जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपका चेहरा दमक उठता है। एक छोटी सी मुस्कान किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

दादी (मरते हुए)- बेटा मैं अपना फार्म, 6 ट्रैक्टर, 50 जानवर और 22,389, 599 रुपया तुम्हारे नाम करती हूं। बेटा- दादी ये सब हैं कहां? दादी- फार्मविले ऑन फेसबुक।

जोक्स 1

पिताजी (पुत्र से)- इतने कम नंबर? दो थप्पड़ मारने चाहिए! पुत्र (पिता से)- हां पापा, चलो मैंने उस मास्टर जी का घर देखा हुआ है!!!

जोक्स 2

पिताजी (पुत्र से)- तुम अपनी क्लास में सबसे पीछे क्यों हो? पुत्र (पिता से)- इससे क्या फर्क पड़ता है, आगे और पीछे वालों को एक सा ही पढ़ाया जाता है। चिंटू- मां ये स्कूल क्या होता है? मां- ये वो जगह होती है बेटा जहां मां-बाप को लूटा और बच्चों को पीटा जाता है।

जोक्स 3

पिता (ंिचंटू से)- बेटा तुम इतिहास में फेल क्यों हो गए? चिंटू- पापा, सभी प्रश्न उस समय के थे जब मैं पैदा भी नही हुआ था।

जोक्स 4

चिंटू (गोलू से)- मेरे पापा बहुत डरपोक हैं। गोलू (चिंटू से)- कैसे? चिंटू- जब भी सड़क पार करते हैं, मेरी ऊंगली पकड़ लेते हैं।

जोक्स 5

पिता (पुत्र से)- परीक्षा निकट है, तुमको रात-दिन पढ़ना चाहिए। पुत्र (पिता से)- जी, रात को तो मैं सोता हूं। पिता- जागा करो। पुत्र- आप तो कहते हैं रात को उल्लू जागा करता है।

जोक्स 6

पिता (पुत्र से)- बेटे तुम इतने महान बनो कि तुम्हारा नाम दुनिया के चारों कोनों में फैले। पुत्र (पिता से)- पापा महान तो बन जाऊंगा पर एक समस्या है। पिता- वह क्या? पुत्र- दुनिया गोल है, उसके चार कोने हो ही नहीं सकते फिर नाम कैसे चारों कोनों में फैलेगा।

जोक्स 7

पिता (पुत्र से)- क्या मैं तुम्हारी पढ़ने में हेल्प करूं? पुत्र - नही पापा मैं बिना आपकी हेल्प के ही फेल होना चाहता हूं।

जोक्स 8

चिंटू- हां पापा मैं उसके दांत साथ लाया हूं।....पढ़ें वायरल जोक्स

 NEXT : Jokes