हम आपके लिए चुटकुलों का खजाना लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

Funny friend jokes

आजकल सबसे ज्यादा डर किससे लगता है? वॉट्सएप में नए जॉइन होने वाले मेंबर से। सारे पुराने मैसेज, ऑडियो और वीडियो भेजता है और साथ में बोलता है, ‘जल्दी फॉर्वर्ड करो, मार्केट में नया है।’ अब उसको कौन समझाए कि नया तो तू है भाई।

जोक्स

एक महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर कार रोकी। . . . तभी एक भिखारी शीशे के पास आकर भीख मांगने लगा, लेकिन महिला उसे देखकर चौंक गई और सोच में पड़ गई। कुछ देर सिर खुजलाने के बाद वह बोली, 'मैंने पहले कभी तुम्हें देखा है।'  . . . भिखारी मैडम,मैं 'इनोसेंट राज' आपका फेसबुक फ्रेंड।

जोक्स

गोलू : आज तो 5 रुपए के 3 संतरे मिल गए। पिंकी : वह कैसे? गोलू : 5 रुपए का एक उसने दिया, एक मैं उठाकर भाग गया और एक उसने मुझे फेंक के मारा, तो वह भी उठा लाया।

जोक्स

पकाऊ चौका चिंटू (गोलू से) : लगता है यह किताब तुम्हें काफी पसंद है, तभी बार-बार इसे लाइब्रेरी से लेकर जाते हो। गोलू (चिंटू से) : नहीं यार, जब इसे पहली बार लेकर गया था, तो इसमें पांच सौ का नोट मिला था। सोचता हूं फिर मिल जाए।

जोक्स

मंगलदास : यार मेरी बीवी मुझे छोड़ के चली गई। छगन : तू जरूर उससे प्यार नहीं करता होगा। मंगलदास : अरे सगी बहन जैसा रखता था मैं उसे!

जोक्स

सेठानी (नौकरानी से) : क्यों महारानी जी आज आने में इतनी देर क्यों लगा दी? नौकरानी : सेठानी जी मैं सीढ़ियों से गिर गई थी। सेठानी : तो क्या उठने मे इतनी देर लगती है?

जोक्स

गाड़ी चलाते वक्त शराब पीना हानिकारक हो सकता है। कल एक मित्र जो बियर पीते हुए गाड़ी चला रहा था, उसने राइट टर्न लेने के लिए जैसे ही हाथ बाहर निकाला.. किसी ने बियर छीन ली.. और भाग गया!

जोक्स

कैसी नौकरी? लड़की वाले (लड़के से) : बेटा क्या करते हो? लड़का : जी मैं एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट में हूं। लड़की वाले (खुश होकर) : कौन-सी कंपनी में बेटा? लड़का : जी फेसबुक पर 4-5 पेजेस और वॉट्सएप पर 8 ग्रुप का एडमिन हूं।

जोक्स