राहुल बाबा निराश हैं कि इतनी मेहनत की, फिर भी बीजेपी बहुमत से दूर है।...पढ़ें मजेदार चुटकुले 

राहुल - मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा। स्पीकर - अच्छा बोल ले। राहुल - जब लोकसभा में स्पीकर है तो गाने क्यों नहीं बजाते.....स्पीकर - बाहर निकालो इसे।

जोक्स 1

वैसे तो तापमान कम होना शुरू हो गया है लेकिन भारत में आधिकारिक रूप से ठंड तभी शुरू होगी........जब श्री अरविंद केजरीवाल जी अपना क्रांतिकारी मफलर निकालेंगे।

जोक्स 2

उधर, केजरी सर उद्धव ठाकरे पर मानहानि का दावा ठोकने जा रहे हैं कि 15 दिन में इतना पलटी तो हमने भी नहीं मारी, जितना यह कल का लड़का मार रहा है। नोट: उद्धव ठाकरे पलटी मारने में केजरी सर के यहां इंटर्नशिप कर रहे हैं।

जोक्स 3

इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से राहुल बाबा बहुत निराश हैं कि इतनी मेहनत की, फिर भी बीजेपी बहुमत से दूर है।

जोक्स 4

संघ के 'भारत में रहने वाले सब हिन्दू हैं' के बयान के बाद योगी आदित्यनाथ यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब 'लव जिहाद' का आरोप मंगल ग्रह के प्राणी पर लगाएं कि जूपिटर ग्रह के प्राणी पर।

जोक्स 5

कांग्रेस का कहना है कि एग्जिट पोल का भरोसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस सबको आश्चर्यचकित करती हुई एग्जिट पोल से भी कम सीटें लाएगी।

जोक्स 6

बाल अधिकारों के लिए काम करने पर कैलाश सत्यार्थी को नोबेल मिला।......वैसे बाल अधिकारों के लिए तो उन कांग्रेसी नेताओँ ने भी कम काम नहीं किया जो अरसे से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में लगे हुए थे।

जोक्स 7

पहले 'राबड़ी' बिहार की CM बनीं। फिर 'चाय' वाला भारत का PM बना। और अब 'पनीर'सेल्वम तामिलनाडु के CM बन गए। मां सच कहती है, दूध में वाकई बहुत शक्ति है।

जोक्स 8

Happy Holi Latest Jokes in Hindi 2023 part 2

 NEXT : Holi Jokes