Wife Husband Jokes :wife – “बच्चे के बाप तुम नहीं हो.....पढ़ें वायरल जोक्स 

इस बेदर्द सर्दी में साधारण ठंडे पानी का एक घूंट भी हमें अपने पूरे ट्रैफिक रूट (मुंह से लेकर पेट तक) का अहसास कराते हुए आगे बढ़ता है!

जोक्स 1

लड़के वाले : हमारे लड़के में वैसे तो कोई कमी नहीं है, बस हंसते हुए दांत भद्दे लगते हैं। लड़की वाले : कोई बात नहीं, शादी के बाद हमारी लड़की उसे हंसने ही कहां देगी।

जोक्स 2

नीलू : तुम्हारी बेटी की सगाई को दो साल हो गए हैं फिर शादी में इतनी देर क्यों कर रही हो? संगीता : क्या बताऊं बहन, लड़का वकील है, जैसे ही शादी की तारीख आती है, वह कोई बहाना बनाकर आगे की तारीख मांग लेता है।

जोक्स 3

एक पायलट ने प्लेन में ही शराब पी ली। फिर अचानक से कॉकपिट से बाहर आया और जोर से चिल्लाया, ‘किसी को पता है इसे कैसे उड़ाते हैं?’ सभी यात्री डर के मारे चौंक गए। तभी एयरहोस्टेस आई और पायलट के हाथ से पतंग छीन ली!

जोक्स 4

गोलू : तुमने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए? मोनू : सैलून वाले के पास तीन रुपए खुल्ले नहीं थे तो मैंने कहा तीन रुपए के और काट दे!

जोक्स 5

अमेरिका में रह रहे मंगलू की बीवी का निधन हो गया। एक साल बाद वह अमेरिका से वापस आया तो उसे बीवी घर पर नहीं मिली। उसने अपने दोस्त छगन से पूछा कि उसकी बीवी कहां है? छगन ने बताया कि वह तो एक साल पहले गुजर गई। मंगलू रोने लगा और बोला, ‘पहले क्यों नहीं बताया।’ छगन ने जवाब दिया, ‘मैंने सोचा सरप्राइज दूंगा।’

जोक्स 6

मंगलदास पहली बार एक बड़ी होटल में रहने गया। वेटर ने उसे सामान लेकर अपने पीछे आने को कहा। वेटर : चलिए अंदर। मंगलदास : अबे पागल समझा है क्या? मैं नहीं रहूंगा इस कमरे में। पैसा इतना लिया और कमरा इतना छोटा? वेटर : अबे गधे, अंदर तो चल। ये लिफ्ट है।

जोक्स 7

एक मच्छर परेशान बैठा था।  दूसरे ने पूछा, "क्या हुआ?’ पहला बोला, "यार गजब हो रहा है, चूहेदानी में चूहा, साबुनदानी में साबुन, मगर मच्छरदानी में आदमी सो रहा है। 

जोक्स 8

Sardaar Jokes :सरदार: किस से बात कर रहे हो......पढ़ें वायरल जोक्स

 NEXT : Jokes