अगर आप सुबह-शाम हंसने-हंसने की आदत बना लेते हैं तो आपके जीवन का आधे से ज्यादा तनाव यूं ही दूर हो जाएगा। साथ ही दिमाग और मूड भी फ्रेश रहेगा। 

Doctor Patient Jokes

डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग उसे पकड़ कर पीछे खींच लेते। 5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वो आदमी चिल्लाया। 'लगे रहो लाईन में....मैं भी आज क्लिनिक नहीं खोलूंगा!'

जोक्स 1

जोक्स 2

राकेश (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब मैं आज दस बजे उठा हूं तब से मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टर- बेटा जल्दी उठा करो, क्योंकि सारी ऑक्सीजन तो बाबा रामदेव और उसके चेले खींच लेते हैं।

जोक्स 3

डॉक्टर (मरीज से)- आप डरिये मत, मैं हूं ना। मरीज (डॉक्टर से)- वही मेरा सबसे बड़ा डर है डॉक्टर।

जोक्स 4

डॉक्टर ने एक पागल से पूछा- तुम छत से क्यों लटक रहे हो? पागल- मैं एक बल्ब हूं। डॉक्टर- तुम जल क्यों नही रहे? पागल- अभी लाइट गयी हुई है।

जोक्स 5

डॉक्टर- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है। आई एम सॉरी। शर्मा जी- सॉरी कि कोई बात ही नही है डॉक्टर साहब, जब 20 साल निकल गये तो 2 दिन भी निकल ही जाएंगे।

जोक्स 6

एक महिला ने डॉक्टर को फोन किया- डॉक्टर साहब मेरे बच्चे को करंट लग गया है मैं क्या करूं? डॉक्टर- पहले तो आप भगवान का शुक्रिया अदा करो की आपके घर लाइट आ रही है।

जोक्स 7

नरेश अपनी बीवी को मार रहा था...एक आदमी ने पूछा क्यों मार रहे हो? नरेश- डॉक्टर ने कहा है, इसको दवाई कूट कर देनी है।

जोक्स 8

मुकेश (डॉक्टर से)- साहब, मुझे एक समस्या है? डॉक्टर- क्या? मुकेश- बात करते वक्त आदमी दिखायी नही देता। डॉक्टर- ऐसा कब होता है? मुकेश- फोन करते वक्त!!

More जोक्स 

जब हमारे चेहरे पर मुस्कान होती है तो सकारात्मक माहौल बनता है। आइए पढ़ते हैं हंसने-मुस्कुराने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स