जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपका चेहरा दमक उठता है। एक छोटी सी मुस्कान किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

Doctor Patient Jokes

मरीज डॉक्‍टर से: मेरी ऊपर वाली दाढ़ में कीड़ा लगा था पर आपने नीचे वाली दाढ़ क्यों निकाल दी? डॉक्‍टर : अरे बेवकूफ वो नीचे वाली दाढ़ पर खड़ा होकर ही तो ऊपर वाली दाढ़ को खा रहा था इसलिए।

जोक्स 1

जोक्स 2

डॉक्टर- मुबारक हो, आप के घर लड़का पैदा हुआ है! पिंटू - अरे, यह तो कमाल की टेक्नॉलॉजी है। बीवी मेरी हॉस्पिटल में है और बच्चा घर में पैदा हुआ है।

जोक्स 3

औरत: डॉक्टर मेरे होठों  पर इंफेक्शन हो गया है. डॉक्टर: 'किस'  कितनी बार करती हो? औरत: साल में एक बार डॉक्टर: अरे बावली इंफेक्शन नहीं जंग लग गया है.!

जोक्स 4

डॉक्टर (मरीज  से)- आपकी एक किडनी फेल हो गई है। मरीज  पहले तो बहुत रोया और फिर आंसू पोंछते हुए बोला, कितने नंबर से?

जोक्स 5

एक आदमी के सिर से खून बह रहा था उसे डॉक्टर के पास लाया गया। डॉक्टर- तुम्हारा नाम? मरीज- चंगू डॉक्टर- जन्म की तारीख? मरीज- 1 मार्च डॉक्टर- मैरिड? मरीज- नही, कार एक्सीडेंट।

जोक्स 6

रोगी : डॉक्टर साहब, आपने सिर, बदन और जोड़ो में होने वाला दर्द बिलकुल ठीक कर दिया। अब एक तकलीफ रह गयी है कि मुझे पसीना नहीं आता। डॉक्टर : चिंता मत करें, मेरा बिल देखकर आपकी यह तकलीफ भी दूर हो जाएगी।

जोक्स 7

डॉक्टर- इस दुनिया में डॉक्टरों के दुश्मन बहुत कम हैं। रोगी- मगर उस दुनिया में बहुत हैं।

जोक्स 8

एक अधेड़ व्यक्ति डॉक्टर के पास गया। बोला मेरे बाल गिर रहे है इसके लिए कुछ दीजिए। डॉक्टर ने उसे एक खाली डिब्बा दे दिया

More जोक्स 

अगर आप हंसने की आदत बना लेते हैं तो आप कई तरह के मानसिक रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। हंसने और मुस्कुराने के लिए पढ़ें कुछ मजेदार जोक्स।