हंसी-मजाक के साथ सकारात्मक माहौल में जीवन का हर पल अच्छा लगता है। आपको खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार जोक्स। जिसे पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा।

Doctor Patient Jokes

मोती लाल सेठ अपने मोटापे की वजह से तंग आकर डॉक्टर के पास गया। सेठ - डॉक्टर साहब इस मोटे पेट का कुछ करो। डॉक्टर- इसका तो सिर्फ एक ही इलाज है। सेठ - वो क्या डॉक्टर साहब? डॉक्टर- तुम रोज सुबह दो ही रोटियां खाया करो। सेठ - पर यह दो रोटियां खाने से पहले खानी है या बाद में।

जोक्स 1

जोक्स 2

डॉक्टर- इस दवा को एक हफ्ते में पूरा करो और बाद में आकर मिलो। मरीज- ठीक है डॉक्टर...एक हफ्ते के बाद...डॉक्टर - दवा खत्म हुई क्या? मरीज- नही डॉक्टर...डॉक्टर- क्यों नही? मरीज - उसमें लिखा था कि, बोतल को हमेशा बंद रखो।

जोक्स 3

मरीज और डॉक्टर का रिश्ता..इमरजेंसी (एक्सीडेंट या हार्ट अटैक) के वक्त: डॉक्टर साहब, आप भगवान हों इन्हें बचा लो..अगले दिन मरीज के बच जाने पर और आपात स्थिति निकल जाने पर: डाक्टर साहेब, आप तो भग्वान जैसे हो..मरीज के आई सी यू से वार्ड में शिफ्ट होने पर: सब भगवान की माया है और अंत में छुट्टी होते वक्त: डॉक्टर तो लुटेरा है..।

जोक्स 4

एक लड़का अपने पापा के साथ चेहरे की एलर्जी का इलाज करवाने के लिए गया। डॉक्टर-गर्लफ्रेंड को बोलो लिपस्टिक का ब्रांड बदल ले तुम्हें लैक्मे से एलर्जी है।

जोक्स 5

पप्पू हॉस्पिटल में एक नर्स से- 'आई लव यू'...तुमने ने मेरा दिल चुरा लिया। नर्स(प्यार से) चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया हमने तो किडनी चुराई है।

जोक्स 6

डॉक्टर के पास दो थर्मामीटर क्यों मरीज ने एक डॉक्टर से पूछा, आपके पास दो थर्मामीटर क्यो है? डॉक्टर ने जवाब दिया, एक मुंह में लगाने के लिए और दूसरा जेब में। मरीज-मैं आपका मतलब नही समझा? डॉक्टर- मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुंह में लगाने से पता चलता है कि आपका शरीर कितना गर्म हैं, दूसरा जेब में लगाने से पता चलेगा कि आपकी जेब कितनी गर्म है।

जोक्स 7

डॉक्टर-तुम पागल कैसे हुए? पागल-मैंने एक विधवा से शादी की, उसकी जवान बेटी से मेरे बाप ने शादी की तो मेरी वो बेटी मेरी मां बन गई। उनके घर बेटी हुई तो वह मेरी बहन हुई, मगर मैं उसकी नानी का शौहर था। इसलिए वह मेरी नवासी भी हुई। इसी तरह मेरा बेटा अपनी दादी का भाई बन गया और मैं अपने बेटा का भांजा। और मेरा बाप मेरा दामाद बन गया और मेरा बेटा अपने दादा का साला बन गया और.. डॉक्टर-अबे चुपकर मुझे भी पागल करेगा क्या?

जोक्स 8

बच्चे का पिता...डॉक्टर- क्या आप डिलीवरी के टाइम बच्चे के पिता को अपने पास देखना चाहेंगी? गर्भवती महिला- नही, उन्हें मेरे पति पसंद नही करते!!!

More जोक्स 

आपको हंसाने और खुश करने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स। जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।