चुटकुले लोगों के जीवन में तनाव को कम करते हैं, जिससे आप अपने आप में नई ऊर्जा महसूस करते हैं, हर कोई खुशमिजाज स्वभाव के व्यक्ति के साथ रहना पसंद करता है।

Doctor Patient Jokes

डॉक्टर - स्वस्थ रहने के लिए आप रोज एक्सरसाइज किया करो। मरीज- डॉक्टर साहब मैं रोज फुटबॉल, क्रिकेट और टेनिस खेलता हूं। डॉक्टर- तुम रोज कितनी देर खेलते हो। मरीज- जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नही हो जाती।

जोक्स 1

जोक्स 2

डॉक्टर- इस दवा को एक हफ्ते में पूरा करो और बाद में आकर मिलो। मरीज- ठीक है डॉक्टर...एक हफ्ते के बाद...डॉक्टर - दवा खत्म हुई क्या? मरीज- नही डॉक्टर...डॉक्टर- क्यों नही? मरीज - उसमें लिखा था कि, बोतल को हमेशा बंद रखो।

जोक्स 3

पप्पू के बेटे का एक्सीडेंट को गया। डॉक्टर- आपके बेटे के दोनों पैर काटने पड़ेंगे। पप्पू ने अपना सिर पकड़ लिया। डॉक्टर- क्या हुआ? पप्पू- कल ही नालायक को नयी चप्पल दिलायी थी।

जोक्स 4

डॉक्टर- आपके जुडवां बच्चे हुए हैं। सरदार जी- ये तो होना ही था, प्रोग्राम ही ऐसा देखती थी, इंडियन आइडल 2, नच बलिये 2, धूम 2। डॉक्टर - अच्छा हुआ दिल्ली 6 नही देखी..

जोक्स 5

एक सरदारनी बेहोश हो गयी..!! डॉक्टर - ये मर गयी है...जब उसको जलाने लगे तो वो उठ बैठी और बोली मैं जिंदा हूं..!! सरदार- चुपचाप पड़ी रह गवार, तू डॉक्टर से ज्यादा जानती है क्या? जलाओ जी जलाओ..

जोक्स 6

डॉक्टर- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिनों की मेहमान है, आई एम सो सॉरी...वर्मा जी- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब निकल जाएंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे।

जोक्स 7

32 के 32 डॉक्टर -तुम्हारे तीन दांत एक साथ कैसे टूट गए? पति -पत्‍‌नी ने हलवा बनाया था, इतना कड़क था कि खाते समय टूट गए! डॉक्टर-तो तुमने हलवा खाने से मना क्यों नहीं कर दिया? पति -फिर तो पूरे 32 के 32 नहीं टूट जाते!!

जोक्स 8

प्रेमसुख लाल (पुत्र से)- अच्छा बताओ तो बेटे, तुम बड़े होकर क्या बनोगे? बेटा- पापा, मैं आपके जैसा डॉक्टर बनूंगा। प्रेमसुख खुशी से बोला- बहुत अच्छा, डॉक्टर बनकर फिर क्या करोगे? बेटा- सारे मरीजों को भला-चंगा कर दूंगा। अब प्रेमसुख निराश होकर बोला- बेटा, फिर तो तुम इंजीनियर ही बनो।

More जोक्स 

आपको हंसाने और खुश करने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स। जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।