जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपका चेहरा दमक उठता है। एक छोटी सी मुस्कान किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

Doctor Patient Jokes

एक बच्चा पैदा होते ही डॉक्टर से बोला- मोबाइल है क्या? डॉक्टर- क्यों? बच्चा- जरा भगवान को डिलीवरी मैसेज भेजना है।

जोक्स 1

जोक्स 2

पहला दोस्त (दूसरे से)- तुम यह चाकू क्यों उबाल रहे हो? दूसरा- सुसाइड करने के लिए...। पहला- तो फिर उबालने की क्या जरूरत है? दूसरा- मरने के बाद कहीं इन्फेक्शन न हो जाए इसलिए।

जोक्स 3

डॉक्टर (रोगी से)- बहुत कमजोरी है। फल खाया करो छिलके सहित। एक घंटे बाद.. रोगी- डॉक्टर साहब! मेरे पेट में बहुत दर्द हो रहा है। डॉक्टर- क्या खाया था? रोगी- नारियल छिलके सहित।

जोक्स 4

रोगी- डॉक्टर साहब! मैं ठीक तो हो जाऊँगा ना... । सुना है कई डॉक्टर मलेरिया का इलाज करते हैं तो मरीज टाइफाइड से मर जाता है। डॉक्टर- तुम चिंता मत करो! मैं जब मलेरिया का इलाज करता हूँ तो मरीज मलेरिया से ही मरता है।

जोक्स 5

रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब! ये फूलों की माला कीस के लीए? डॉक्टर (रामू से)- ये मेरा पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लीए, नहीं तो तुम्हारे लीए।

जोक्स 6

डॉक्टर (रोगी से)- मैं अपने क्लिनिक में सात बजे के बाद नह‍ीं बैठता हूँ। रोगी- अच्छा ! तो क्या आप रोगियों का इलाज बैठ कर नहीं खड़े होकर करते हैं।

जोक्स 7

डॉक्टर (रोगी महिला से)- आप बिलकुल मेरी तीसरी पत्‍‌नी की तरह हो !  महिला- आपकी कितनी पत्नियाँ हैं?  डॉक्टर- दो!

जोक्स 8

सुधा (मनोज से)- सुनो जी, डॉक्टर ने मुझे एक महीने के आराम के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने को कहा है, हम कहा जाएंगे?  मनोज (सुधा से)- दूसरे डॉक्टर के पास..

More जोक्स 

मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है, इसलिए आप अपने दिमाग और मूड को फ्रेश करने के लिए मजेदार जोक्स पढ़ सकते हैं।