Doctor Jokes : डॉक्टर - आपका और आपकी पत्नी का ब्लडग्रुप एक है? शर्मा -मेरा खून जो पी रही है..पढ़ें मजेदार चुटकुले

डॉक्टर (अफसोस जताते हुए)- अगर एक घंटे पहले आप इन्हें यहां ले आते तो इनकी जान बच जाती। रमेश- अभी आधे घंटे पहले तो इनका एक्सीडेंट हुआ था।

जोक्स 1

डॉक्टर ने खांसी के एक मरीज को मोशन लगने की दवा दे दी। कंपाउंडर- आपने मोशन की दवाई क्यों दी? डॉक्टर- अब वो खांसने से पहले सौ बार सोचेगा।

जोक्स 2

महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो, ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं। डॉक्टर- आप तो बहुत लक्की हो। महिला- नही, कल इनकी बीवी मायके से लौटने वाली है।

जोक्स 3

मरीज (डॉक्टर से)- मैं एक महीने से रोज 50 रुपये की दवा ले रहा हूं पर कोई फायदा नही हुआ। डॉक्टर- कोई बात नही कल से मैं तुम्हें 40 रुपये की दवा दूंगा, 10 रुपये का फायदा होगा।

जोक्स 4

एक आदी लंगड़ाता हुआ आ रहा था। उसे देखकर दो डॉक्टर आपस में झगड़ने लगते हैं। पहला डॉक्टर- लगता है उसके पैर की हड्डी टूट गयी है। दूसरा डॉक्टर- लगता है उसका अंगूठा टूट गया है। दोनों में काफी बहस हो रही होती है तो तीसरा डॉक्टर बोलता है चलो उससे ही पूछ लेते हैं। डॉक्टर- क्या तुम्हारे पैर की हड्डी टूट गयी है क्या। व्यक्ति- नही मेरी चप्पल टूटी हुई है।

जोक्स 5

मरीज (डॉक्टर से) - मैं रोज 50 रुपये की दवाई ले रहा हूँ, पर कोई फायदा नहीं हो रहा.. !डॉक्टर - अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ. इससे तुम्हे रोज 10 रुपये का फायदा होगा !!!

जोक्स 6

डॉक्टर (शर्मा जी से)- आपका और आपकी पत्नी का ब्लडग्रुप एक ही है? शर्मा जी- होगा, जरूर होगा 25 साल से मेरा खून जो पी रही है..

जोक्स 7

एक आदमी के सिर से खून बह रहा था उसे डॉक्टर के पास लाया गया। डॉक्टर- तुम्हारा नाम? मरीज- चंगू डॉक्टर- जन्म की तारीख? मरीज- 1 मार्च डॉक्टर- मैरिड? मरीज- नही, कार एक्सीडेंट।

जोक्स 8

हंसी-मजाक के साथ सकारात्मक माहौल में जीवन का हर पल सुखद होता है। तनाव से मुक्ति पाने के लिए जीवनशैली में हंसना अहम योगदान माना जाता है।  

 NEXT : Jokes