जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपका चेहरा दमक उठता है। एक छोटी सी मुस्कान किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

Funny Dad jokes

चिंटू (मोनू से)- आजकल ज्यादा बच्चे जुड़वा क्यों पैदा होते हैं? मोनू (चिंटू से)- देश में इतना आतंकवाद बढ़ गया है है कि बच्चे भी अकेले आने से डरते हैं।

जोक्स 1

दादी (मरते हुए)- बेटा मैं अपना फार्म, 6 ट्रैक्टर, 50 जानवर और 22,389, 599 रुपया तुम्हारे नाम करती हूं। बेटा- दादी ये सब हैं कहां? दादी- फार्मविले ऑन फेसबुक।

जोक्स 2

पिताजी (पुत्र से)- इतने कम नंबर? दो थप्पड़ मारने चाहिए! पुत्र (पिता से)- हां पापा, चलो मैंने उस मास्टर जी का घर देखा हुआ है!!!

जोक्स 3

चिंटू- मां ये स्कूल क्या होता है? मां- ये वो जगह होती है बेटा जहां मां-बाप को लूटा और बच्चों को पीटा जाता है।

जोक्स 4

चिंटू (गोलू से)- मेरे पापा बहुत डरपोक हैं। गोलू (चिंटू से)- कैसे? चिंटू- जब भी सड़क पार करते हैं, मेरी ऊंगली पकड़ लेते हैं।

जोक्स 5

पिता (पुत्र से)- परीक्षा निकट है, तुमको रात-दिन पढ़ना चाहिए। पुत्र (पिता से)- जी, रात को तो मैं सोता हूं। पिता- जागा करो। पुत्र- आप तो कहते हैं रात को उल्लू जागा करता है।

जोक्स 6

पिता (पुत्र से)- बेटे तुम इतने महान बनो कि तुम्हारा नाम दुनिया के चारों कोनों में फैले। पुत्र (पिता से)- पापा महान तो बन जाऊंगा पर एक समस्या है। पिता- वह क्या? पुत्र- दुनिया गोल है, उसके चार कोने हो ही नहीं सकते फिर नाम कैसे चारों कोनों में फैलेगा।

जोक्स 7

पापा और बेटा एक होटल में गये.. पापा- वेटर 1 बीयर और 1 आइसक्रीम लाओ। बेटा- आइसक्रीम क्यों पापा? आप भी बीयर पीजिए न।

जोक्स 8

आइए पढ़ते हैं हंसने, मुस्कुराने और हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स।

 NEXT : जोक्स