डॉक्टर: क्या खाया था? लडकी: Burger, French Fries, Corn Pizza & Coke. डॉक्टर: जरा इतराओ कम... ये हॉस्पिटल है, Facebook या Watsapp नहीं! जाँच में सब सामने आ जाएगा, अब सही बताओ? लडकी: चाय के साथ बासी रोटी तेल चुपड़ के!
मरीज: उम्र लम्बी करने का कोई तरीका बताईये। डॉक्टर: शादी कर लो। मरीज: इससे उम्र लम्बी हो जायगी? डॉक्टर: नही,पर दो फायदे जरुर होंगे... लम्बी जिन्दगी की चाहत खत्म हो जायेगी। बची जिन्दगी लम्बी लगने लगेगी।
डॉक्टर (पप्पू से)- आपकी एक किडनी फेल हो गई है। पप्पू पहले तो बहुत रोया और फिर आंसू पोंछते हुए बोला, कितने नंबर से?
मरीज-डाक्टर मैं बहुत खुश रहता हूं नींद सूकून से आती है, हर काम में दिल भी लगता है और कोई परेशानी भी नहीं है ऐसा क्यों? डाक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं, आपकी जिंदगी में विटामिन 'सी' की कमी है।
रमेश और सुरेश अपने दोस्त को बेहोशी ही हालत में उठाकर डॉक्टर के पास ले गए...डॉक्टर- क्या हुआ है इन्हें? रमेश- कुछ नहीं डॉक्टर साहब..फेसबुक का मरीज है, पिछले 4 दिन से नेट नहीं चल रहा।
मरीज-डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं तो मुझे भूख लग जाती है, ज्यादा काम करता हूं तो थक जाता हूं, देर तक जगा रहूं तो नींद आ जाती है, मैं क्या करूं? डॉक्टर-रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे।
नर्स (गहरी नींद में सो रहे पप्पू से)- उठो..अरे भई उठो! पप्पू -क्या हुआ? नर्स -मैं तुम्हें नींद की गोली देना भूल गई थी।
एक अधेड़ व्यक्ति डॉक्टर के पास गया। बोला मेरे बाल गिर रहे है इसके लिए कुछ दीजिए। डॉक्टर ने उसे एक खाली डिब्बा दे दिया।