पति : प्लीज, क्रिकेट वाला चैनल लगा दो। बीवी : नहीं लगाना। पति (गुस्से में) : अच्छा, मैं भी देख लूंगा! बीवी (गुस्से में) : क्या देख लोगे? पति : यही चैनल जो तुम देख रही हो।
पति दुनिया के सबसे अच्छे व्यक्ति होते हैं, जिनसे पत्नियां अपने सीक्रेट्स शेयर कर सकती हैं। वे आपका राज कभी किसी को नहीं बताते। क्यों? क्योंकि वे सुन ही नहीं रहे होते हैं।
एक बार एक फौजी छुट्टी पर अपने घर गया। वहां जाकर उसने एक भैंस खरीद ली। नई जगह आकर भैंस कुछ डरी रहती थी। फौजी उसे जब खोले वह भागने लगती थी। उसकी यह हरकत देखकर फौजी भैंस को पीटने लगा। तभी फौजी की पत्नी बोली, भैंस को पीटो मत, नहीं तो दूध नहीं देगी। फौजी बोला मुझे दूध नहीं चाहिए अनुशासन चाहिए अनुशासन।
आपको खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा.