मरीज डॉक्टर से: मेरी ऊपर वाली दाढ़ में कीड़ा लगा था पर आपने नीचे वाली दाढ़ क्यों निकाल दी? डॉक्टर : अरे बेवकूफ वो नीचे वाली दाढ़ पर खड़ा होकर ही तो ऊपर वाली दाढ़ को खा रहा था इसलिए।
डॉक्टर- मुबारक हो, आप के घर लड़का पैदा हुआ है! पिंटू - अरे, यह तो कमाल की टेक्नॉलॉजी है। बीवी मेरी हॉस्पिटल में है और बच्चा घर में पैदा हुआ है।
औरत: डॉक्टर मेरे होठों पर इंफेक्शन हो गया है. डॉक्टर: 'किस' कितनी बार करती हो? औरत: साल में एक बार डॉक्टर: अरे बावली इंफेक्शन नहीं जंग लग गया है.!
डॉक्टर (मरीज से)- आपकी एक किडनी फेल हो गई है। मरीज पहले तो बहुत रोया और फिर आंसू पोंछते हुए बोला, कितने नंबर से?
एक आदमी के सिर से खून बह रहा था उसे डॉक्टर के पास लाया गया। डॉक्टर- तुम्हारा नाम? मरीज- चंगू डॉक्टर- जन्म की तारीख? मरीज- 1 मार्च डॉक्टर- मैरिड? मरीज- नही, कार एक्सीडेंट।
रोगी : डॉक्टर साहब, आपने सिर, बदन और जोड़ो में होने वाला दर्द बिलकुल ठीक कर दिया। अब एक तकलीफ रह गयी है कि मुझे पसीना नहीं आता। डॉक्टर : चिंता मत करें, मेरा बिल देखकर आपकी यह तकलीफ भी दूर हो जाएगी।
एक अधेड़ व्यक्ति डॉक्टर के पास गया। बोला मेरे बाल गिर रहे है इसके लिए कुछ दीजिए। डॉक्टर ने उसे एक खाली डिब्बा दे दिया।
एक बच्चा पैदा होते ही डॉक्टर से बोला- मोबाइल है क्या? डॉक्टर- क्यों? बच्चा- जरा भगवान को डिलीवरी मैसेज भेजना है।