हंसी-मजाक चलता रहे तो जिंदगी बहुत आसान लगने लगती है। तनावपूर्ण जीवनशैली में हंसी बहुत जरूरी है
Funny friend jokes
दादाजी : बेटा पानी ले आ। पहला पोता : मैं नहीं जा सकता, गेम खेल रहा हूं। दूसरा पोता : रहने दो दादाजी, इससे मत कहो। यह तो है ही बदतमीज। आप तो खुद ही जाकर ले आओ। और एक गिलास मेरे लिए भी ले आइएगा।
जोक्स
ठाकुर साहब के यहां मेहमान आए तो वे अंदर से बंदूक निकाल के ले आए और हवा में ही दो गोलियां चला दीं। मेहमान भौंचक्का सा देखता रहा। फिर उसने पूछा, ‘भाईसाहब ये दो गोलियां क्यों चलाईं?’ ठाकुर साहब : चाय वाले को दो चाय बोली हैं!
जोक्स
मोहब्बत में नाकामी पर इतनी तकलीफ नहीं होती, जितनी मूंगफली छीलते वक्त एक दाना रजाई के अंदर गिरकर कहीं गुम होने पर होती है।
जोक्स
मैंने जिंदगी में इससे बड़े दो झूठ नहीं सुने - 1. आपकी कॉल हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया लाइन पर रहें.. 2. जांच के आदेश दे दिए गए हैं, सख्त करवाई होगी।
जोक्स
बॉस (छगन से): आज तुम फिर आधे घंटे देर से आए हो। क्या तुम्हें मालूम नहीं है कि यहां पर काम कितने बजे से शुरू होता है? छगन : मालूम नहीं सर। दरअसल मैं जब भी यहां आता हूं, लोग काम करते हुए ही मिलते हैं।
जोक्स
चिंटू और गोलू आमने-सामने भिड़ गए। चिंटू : मैं मूर्खों के लिए रास्ता नहीं छोड़ता। गोलू (सामने से हटते हुए): लेकिन मैं छोड़ देता हूं।
जोक्स
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी. . की सामने से एक आंटी आती दिखीं...... सब चिल्लाने लगे आंटी पटाखा है.. आंटी पटाखा है.. आंटी पटाखा है.. आंटी मुस्कराई और बोलीं - " नहीं रे पगलों..! अब पहले जैसी बात कहां..
जोक्स
मुझे सस्तेस्मार्ट फोन सर्दियों में बहुत पसंद आते हैं। एक साथ 2-3 एप्लीकेशन्स खोल दो तो गर्म होने में हीटर को टक्कर दे देते हैं।