पत्नी (पति से)- मैंने तुम्हें बिना देखे शादी की..कैन यू बिलीव दैट? पति (पत्नी से)- और मेरी हिम्मत तो देखो.. मैंने तुम्हें देखने के बाद भी तुमसे शादी की..???
पति (पत्नी से)- तुम मेरी जिंदगी हो और.. पत्नी (पति )- और? और क्या? बोलो ना प्लीज! पति- और.. और धिक्कार है ऐसी जिंदगी पर..
पत्नी (पति से)- जानू, बैग पैक कर लो, मैंने लॉटरी में 10 करोड़ रुपये जीते हैं। पति (पत्नी से)- बैग में सर्दियों के कपड़े डालूं या गर्मियों के? पत्नी- जो भी हो। बैग पैक करो और दफा हो जाओ।
पत्नी (पति से)- मैं ड्राइवर को नौकरी से निकाल रही हूं क्योंकि आज मैं दूसरी बार मरते-मरते बची हूं। पति (पत्नी से)- प्लीज डार्लिंग ! उसे एक मौका तो और दो. प्लीज!
पति (पत्नी से)- जानती हो, विदेशों में तलाक लेना बहुत ही आसान है! पत्नी (पति से)- जानती हूं, तभी तो वहां लड़कियां शादी के समय रोती नहीं हैं..
पठान ने अपनी बीवी को गोली मार दी, क्योंकि उसकी बीवी ने सिर्फ इतना कहा था कि- मैं अपनी जिंदगी, शान और शौकत के साथ गुजारना चाहती हूं।
एक कंजूस पति को करंट लगा.. पत्नी- आप ठीक तो हो ना? कंजूस- मैं ठीक हूं.. तू मीटर देख, यूनिट कितना बढ़ा है।
पति (पत्नी से)- अगर तुम्हें कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा। पत्नी (पति से)- दूसरी शादी तो नहीं करोगे? पति- पागल का क्या भरोसा, कुछ भी कर सकता है।
आपको हंसाने और खुश करने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स। जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।